Breaking News

महिला ने लगाया सिपाही पर दुर्व्यवहार का आरोप

महाराजगंज। थाना क्षेत्र बृजमनगंज थाना के ग्राम सभा दुर्गापुर निवासी एक महिला ने लेहड़ा चौकी के सिपाही पर दुर्व्यवहार का आरोप लगाया है ।उसने अपने प्रार्थनापत्र में लिखा है कि वह अपने घर पर निर्माण कार्य करा रही थी तभी सिपाही सुशील कुमार उपाध्याय आए और राजगीर को मारने लगे। विरोध करने पर मुझे भी धक्का देकर गिरा दिया साथ ही गाली गलौज करने लगे महिला ने पुलिस अधीक्षक को प्रार्थना पत्र सौंपकर दोषी पुलिसकर्मी के विरुद्ध कार्रवाई की मांग किया है।
इस मामले में चौकी इंचार्ज हरिकिशोर मिश्र ने बताया कि इंटरलाकिंग के सटे बाउंड्रीवाल लगाया जा रहा था, जिसकी सूचना प्रधान प्रतिनिधि ने दिया था मामले को जानने के लिए सिपाही गया था और हो रहे निर्माण को रोकने को कहा गया, लगाए गए सारे आरोपी निराधार है।

Related Articles

Back to top button