Breaking News

निरीक्षण में बंद मिला गेहूं क्रय केन्द्र , नोडल अधिकारी नें लक्ष्य के अनुसार क्रय का दिया निर्देश

महराजगंज। स्टेट नोडल ऑफिसर 19 विशेष/ विशेष सचिव व्यवसायिक शिक्षा एवं कौशल विकास हरिकेश चौरसिया ने अपने जनपद भ्रमण के चौथे दिन आज सदर तहसील के अंतर्गत ग्राम दरौली व भिसवा का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने ग्रामों में गठित निगरानी समितियों से वार्ता की तथा होम कोरेन्टीन की स्थिति जानी । इसके पश्चात नोडल अधिकारी साधन सहकारी समिति दरौली में स्थापित गेहूं क्रय केंद्र का का निरीक्षण किया। निरीक्षण में क्रय केंद्र बंद पाया गया। केंद्र पर सचिव भी अनुपस्थित पाए गए। तलब करने पर सचिव ने बोरे का अभाव बताया ल कांटा बाट भी सत्यापित नहीं पाया गया ।सचिव कौ चेतावनी देते हुए बृहस्पतिवार तक समस्त औपचारिकताएं पूर्ण करते हुए लक्ष्य के अनुरूप गेहूं क्रय करने के निर्देश दिए गए । नोडल अधिकारी ने सहकारी संघ किसानों से बात भी की तथा गेहूं की पैदावार के विषय मे जानकारी प्राप्त की। इस अवसर पर उप जिलाधिकारी सदर क्षेत्राधिकारी पुलिस सदर आदि मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button