Breaking News

राष्ट्र और धर्म एक सिक्के के दो पहलू- राजन जी महाराज

देवरिया। अध्यात्म का राजनीति से तो सीधा सम्बन्ध नही है लेकिन धर्म और राष्ट्र की बात करें और दोनों में सबसे पहला चयन करना हो तो पहले राष्ट्र को चुनना चाहिये।राष्ट्र सुरक्षित रहेगा तो धर्म सुरक्षित रहेगा। उक्त बातें प्रख्यात कथावाचक राजन जी महाराज ने भाजपा देवरिया सदर के प्रत्याशी शलभ मणि त्रिपाठी द्वारा भटवलिया चौराहा स्थित आराध्या कुंज में आयोजित प्रबुद्ध वर्ग के संवाद कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुये कही।

राजन जी महाराज ने कहा कि राष्ट्र और धर्म एक ही सिक्के के दो पहलू है।राष्ट्र को सुरक्षित रखने के लिये जीवनचर्या में धर्म होना आवश्यक है और धर्म की सुरक्षा तभी होगी जब राष्ट्र सुरक्षित होगा।आज उत्तर प्रदेश में चुनाव चल रहा है,यह समय है राष्ट्र रक्षा का इसलिये सभी लोग मतदान जरूर करें।मतदान भी उसे करे जो राष्ट्र के बारे सोचता हो।जिसके सरकार में आने से राष्ट्र मजबूत हो,राष्ट्र की सुरक्षा सुनिश्चित हो,जिसके सरकार में धर्म की रक्षा हो ऐसे ही सरकार को चुने।एक शब्द में कहे तो जो राम को लाये है,आप उनको लाये।

भाजपा प्रत्याशी को बताया छोटा भाई

भटवलिया चौराहा स्थित आराध्या कुंज में प्रबुद्ध वर्ग के लोगो से प्रख्यात कथावाचक राजन जी महाराज ने देवरिया सदर से भाजपा प्रत्याशी शलभ मणि त्रिपाठी को अपना छोटा भाई बताया।उन्होंने कहा कि शलभ हमेशा गरीबों, मजलुमो,पीड़ितों का आवाज बनते है,उनके मान, सम्मान और हक की लड़ाई लड़ते है।मुझे पूर्ण विश्वास है कि देवरिया शलभ मणि को भरपूर आशीर्वाद देगा।

इनकी रही उपस्थिति

विनय जी महाराज,हरिचरन कुशवाहा,संजय सिंह सैंथवार,शैलेन्द्र सिंह आजाद,शैलेश मणि त्रिपाठी,डा. हेमंत मिश्रा,कृष्णानाथ राय, अनिल मिश्रा,छोटे मिश्रा,अम्बिकेश पाण्डेय,छोटू श्रीवास्तव,अभिषेक मिश्रा, अरुण उपाध्याय, ऋषिराज मिश्रा, बिरजू पासवान,शत्रुघ्न मिश्रा, राजा बाबू,शैलेश निषाद,जितेंन्द्र सिंह,रामदास मिश्रा,अजय सिंह,विश्वजीत सिंह सैंथवार,रवि चौबे,राजेश निषाद,बृजेश गुप्ता,महेन्द्र राय आदि।

Related Articles

Back to top button