National

देश में कोरोना मरीजों की संख्या 49,391 पहुंची, अब तक 1,694 की मौत

नई दिल्ली,। भारत में कोरोना वायरस के मरीजों की संख्या पिछले कुछ दिनों में तेजी से बढ़ी है। स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा बुधवार सुबह जारी किए गए ताजा आंकड़ों के अनुसार, अभी तक देश में कोरोना मरीजों की संख्या 50 हजार के पास पहुंच गई है। अब तक 49,391 कोरोना पॉजिटिव सामने आ चुके हैं। वहीं, मरने वालों की संख्या 1,694 है। इसके अलावा दुनियाभर में भी मौतों का आंकड़ा ढाई लाख के पार पहुंच गया है। इससे पहले केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, सोमवार से मंगलवार शाम तक रिकॉर्ड 194 लोगों की कोरोना से मौत हो गई जबकि 3,875 लोग संक्रमित हुए थे। दिल्ली में कोरोना संक्रमितों की संख्या पांच हजार से ज्यादा पहुंच गई है। पिछले 24 घंटे में 206 नए मामले सामने आए हैं, जबकि 37 लोग ठीक होकर घर चले गए। इसके अलावा महाराष्ट्र, गुजरात, तमिलनाडुऔर पश्चिम बंगाल में नए केस सामने आने की रफ्तार काफी तेज है। पिछले दिन की तुलना की जाए तो तमिलनाडु और पंजाब में संक्रमण की रफ्तार राष्ट्रीय औसत से भी ज्यादा है। तमिलनाडु में संक्रमण दर 14.30% ,पंजाब में 17.77% दर्ज की गई है।

केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री, डॉ. हर्षवर्धन ने आज गुजरात के उप मुख्यमंत्री और स्वास्थ्य मंत्री,  नितिनभाई पटेल और महाराष्ट्र के स्वास्थ्य मंत्री,  राजेश टोपे के साथ दोनों राज्यों में कोविड-19 के प्रबंधन और रोकथाम की स्थिति, कार्रवाई और तैयारियों की समीक्षा के लिए बैठक की। इस बैठक में स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण राज्यमंत्री, श्री अश्विनी कुमार चौबे और केंद्र और राज्यों के वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित थे।

डॉ हर्षवर्धन ने इस बात को सुनिश्चित करने की आवश्यकता पर बल दिया कि गैर-कोविड आवश्यक सेवाओं की उपेक्षा न हो सके। इसके अलावा, राज्यों को यह भी सुनिश्चित करने की जरूरत है कि सीवियर एक्यूट रेस्पिरेटरी इन्फेक्शन (एसएआरआई)/ इन्फ्लूएंजा लाइक इलनेस (आईएलआई) मामलों की स्क्रीनिंग और परीक्षण किया जाए, जिससे उभरते हुए किसी भी हॉटस्पॉट की पहचान करने और समय पर उसके प्रबंधन के लिए उपयुक्त रणनीति बनाने में मदद मिल सकेगी।

उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि, कोविड-19 की सूचना को कलंक के रूप में देखने के दृष्टिकोण को दूर करने के लिए संचार की अति महत्वाकांक्षी व्यवहार परिवर्तन अभ्यास को अपनाए जाने की जरूरत है, जिससे समय पर सूचना, नैदानिक प्रबंधन और मृत्यु दरों में कमी लाने में मदद मिलेगी। अब तक कुल 14,183 लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि पिछले 24 घंटे में 1,457 मरीज ठीक हुए हैं। इससे ठीक होने की हमारी कुल दर 28.72% हो गई है। वर्तमान में कुल पुष्ट मामलों की संख्या 49,391 है। कल से, भारत में कोविड-19 के पुष्ट मामलों की संख्या में 2,958 की वृद्धि दर्ज की गई है।

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button