
नेशनल हाँकी टीम में खेलकर बढाया देवरिया का मान
भलुअनी, देवरिया। भलुअनी कस्बा निवासी रामनिवास यादव के पुत्र रूपीन यादव ने राष्ट्रीय हाँकी टीम में खेलते हुए भलुअनी सहित क्षेत्र, जनपद और प्रदेश का नाम रौशन किया है । रूपीन को राष्ट्रीय हाँकी टीम में खेलते हुए देखकर क्षेत्रवासी गर्व महसूस कर रहे है ।देवरिया जिले के भलुअनी गांव निवासी रामनिवास यादव के पुत्र रूपीन यादव बचपन से ही मेधावी रहे, इनके पिता सिडकुल में नौकरी करते हैं । रूपीन की प्रारंभिक शिक्षा उतराखंड में हुई, इन्हें बचपन से ही हाँकी खेलने का शौक रहा है। उनकी यह शौक और प्रतिभा उन्हें राष्ट्रीय टीम में खींच लाई और रूपीन राष्ट्रीय टीम में खेलते हुए तीन नेशनल हाँकी टूर्नामेंट खेल चुके हैं । उनका सेलेक्शन उत्तराखंड राज्य से राष्ट्रीय टीम में हुआ है । उत्तराखंड राज्य में उनका सिल्वर मेडल है ।

अभी उत्तर प्रदेश के गोंडा जिले के बलरामपुर में महाराजा सर वी०पी० सिंह अखिल भारतीय प्राइज मनी आँल इंडिया हाँकी टूर्नामेंट आयोजित है, जिसमे रविवार को गाजीपुर को 2-1 से हराकर क्वार्टर फाइनल में उनकी टीम प्रवेश की है । रूपीन ने टेलीफोनिक वार्ता में बताया की 2018 में उन्होनें पहला राष्ट्रीय खेल आसाम में खेला व दूसरा मैच 2019 में छत्तीसगढ़ में और तीसरा 2021 में तमिलनाडु में उत्तराखंड राज्य की टीम का प्रतिनिधित्व किया है । रूपीन ने बताया कि उन्होनें उत्तराखंड के हरिद्वार में गुरूकुल कांगडी विश्वविद्यालय से वैचलर आफ फिजिकल एंड स्पोर्ट्स किया है । उनकी माँ हाउस वाइफ है और एक भाई पढाई करता है । आज उनकी इस सफलता पर ग्रामप्रधान संजय सिंह उर्फ पप्पू, मनोज मद्धेशिया, नीतीश यादव, सन्तोष मद्धेशिया, दिनेश गुप्ता, शौर्य सिंह, अभिषेक गुप्ता, स्वच्छ भलुअनी स्वस्थ भलुअनी सामाजिक संस्था, धर्मेंद्र यादव (आर्मी), जितेंद्र यादव, सत्येन्द्र, अशोक सिंह, मुकेश गोंड, चंद्रशेखर, अमित सिंह बंटी सहित क्षेत्र के अधिकांश लोंगों ने उन्हें बधाई दी है ।




