Breaking News

सपा की सरकार में व्यापारियों का उत्पीड़न होता था-सुबोध जायसवाल

भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ की बैठक हुई

देवरिया। भारतीय जनता पार्टी व्यापार प्रकोष्ठ के नगर मण्डल के कार्यकर्ताओं की परिचयात्मक बैठक गरुलपार भाजपा कार्यालय पर हुयी। बैठक को सम्बोधित करते हुये व्यापार प्रकोष्ठ के जिलासंयोजक सुबोध जायसवाल ने कहा कि हम सभी व्यापारी होने के साथ-साथ एक राजनीतिक दल के कार्यकर्ता है,वो भी उस दल के जिसका लक्ष्य अन्त्योदय पथ अन्त्योदय है।चुनाव की रणभेरी बज चुकी है,इसलिये इस धर्म युद्ध मे हम सभी व्यापारी भाई भाजपा के साथ कदम से कदम मिलाकर चले। इस चुनावी धर्म युद्ध मे एक तरफ मोदी के नेतृत्व में राष्ट्रवादी ताकते है तो दूसरी तरफ वे लोग है जिन्हें इस राष्ट्र से कोई मतलब नही,उन्हें केवल सत्ता चाहिये।व्यापारियों के भले के लिये जितने काम भाजपा की मोदी और योगी सरकार ने किया है ,उतने काम किसी ने नही किये।सपा की सरकार में व्यापारियों का उत्पीड़न होता था,सपा के गुंडे व्यापारियों से रंगदारी वसूलते थे।व्यापारियों के साथ लूट,हत्या और मारपीट सपा की सरकार में रोज होता था।लेकिन प्रदेश में भाजपा की सरकार बनने के बाद योगी सरकार ने जीरो टॉलरेंस की नीति अपराध और अपराधियों के खात्मे के लिये अपनायी तो अपराधी मार दिये गये या जेलों के अंदर गये।भाजपा की सरकार में व्यापारी अब चैन से अपना व्यापार कर रहा है।

पूर्व जिलाध्यक्ष भाजपा गोपालगंज,देवरिया विधानसभा प्रवासी अरविन्द सिंह ने कहा कि इस विधानसभा चुनाव में भाजपा न जीते इसके लिये विदेशी शक्तियां भी विपक्ष के साथ काम कर रही है क्योंकि यह विधानसभा चुनाव 2024 के लोकसभा चुनाव की तस्वीर साफ करेगा।देश विरोधी सारी शक्तियां एकजुट होकर मोदी को रोकने में लगी है,इसलिये आप सभी व्यापारी भाई भी एकजुट होकर मोदी के साथ खड़े हो उन देश विरोधी शक्तियों को जबाब दे और विधानसभा चुनाव में भाजपा को जिताने का काम करे। व्यापार प्रकोष्ठ के नगर संयोजक अमित सिंह ने सभी का परिचय एक दूसरे से कराया। बैठक को संजय पाण्डेय,पवन मिश्रा, अम्बिकेश पाण्डेय,दुर्गेशनाथ त्रिपाठी, अमलेश ने भी सम्बोधित किया। इस दौरान दिनेश गुप्ता,गिरिजेश सिंह,रोहित मद्धेशिया,राजू जायसवाल,विजय कुमार गुप्ता,अजित कुमार सिंह,अभिषेक सिंह,जयंत चौबे,गनेश कुमार गुप्ता,प्रमोद जायसवाल,संतोष पाण्डेय,राकेश सिंह आदि रहे।

Related Articles

Back to top button