Breaking News

सीआरपीएफ की टीम ने दिया सैनिक परिवार को आर्थिक मदद

भटनी, देवरिया । सीआरपीएफ टीम देवरिया ने रविवार को भागलपुर क्षेत्र के देवसिया गांव में पहुंचकर ह्दयाघात से दिवंगत हुए सीआरपीएफ जवान के परिवारीजनों को आर्थिक मदद दी। देवरिया जनपद के सीआरपीएफ जवानों की टीम ने दूसरी बार सैनिक परिवार की सहायता की है। पहली बार सहायता भटनी क्षेत्र के संवरेजी गांव निवासी एसएसबी के जवान धर्मेन्द्र के पिता को सहायता धनराशि सौंपी थी। टीम के सदस्य अपने वेतन से सहयोग राशि जुटाकर छुट्टी पर आए सैनिकों की सहायता से पीड़ित परिवार तक पहुंच रहे हैं।
सीआरपीएफ में कार्यरत देवरिया जनपद के जवानों ने सोशल मीडिया पर एक ग्रुप बनाया है। जिसमें सहायक कमान्डेन्ट से लेकर सिपाही तक जुड़े हैं। यह टीम देवरिया जनपद के सैनिक परिवारों तक किसी भी प्रकार की दुर्घटना होने पर आर्थिक मदद देने का प्रयास कर रहा है। टीम के सक्रिय सदस्य अरुणेश मिश्र ने बताया कि टीम व्हाट्सएप के मदद से ऐसे परिवारों को मदद देने का प्रयास कर रहा है जिनके परिवारों पर विपदा आ गयी हो। टीम का हर सदस्य अपने स्वेच्छा से साथी परिवार की सहायता के लिए आगे आ रहा है। देवसिया गांव निवासी राणा प्रताप सिंह के पुत्र आदर्श प्रताप तथा उनकी पत्नी को टीम ने रविवार को आर्थिक सहायता सौंपी। टीम में राजेश कुमार मौर्य, राजेश कुमार यादव, अनूप कुमार, धनंजय सिंह, आनंद प्रकाश, मुकेश कुमार सिंह, एसएन मिश्र आदि शामिल हैं।

Related Articles

Back to top button