Breaking News

आचार संहिता लागू होते ही पुलिस ने उतरवाये बैनर- पोस्टर

भलुअनी, देवरिया। उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव को लेकर आचार संहिता लागू होते ही जिले के प्रशासनिक अधिकारी और पुलिस टीम सक्रिय हो गई।आचार संहिता लागू होते ही भलुअनी पुलिस कस्बे में जगह-जगह लगे राजनैतिक पार्टियों के पोस्टर बैनर उतारते हुए दिखाई दिये। स्थानीय कस्बे में सार्वजनिक स्थानों पर व सरकारी भवनों आदि पर लगाए गए पोस्टर,बैनर, होर्डिंग हटवाए गए। इसी तरह गांव में सार्वजनिक स्थानों पर लगाए गए होर्डिंग को हटवाए गए । साथ ही पुलिस द्वारा चेताया गया कि आचार संहिता का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी । भलुअनी थानाध्यक्ष मुकेश कुमार मिश्रा ने कहा कि आचार संहिता तोड़ने वालों पर सख्त कार्यवाही की जाएगी। इस दौरान एसआई ओमप्रकाश सिंह, एसआई नितिन यादव, हेड कांस्टेबल अखिलेश दूबे, कांस्टेबल शिवम, मनोज, कृष्णा आदि रहे।

Related Articles

Back to top button