Breaking News

देवरिया जनपद में समाधान दिवस का आयोजन, 122 प्राप्त प्रकरणों में 68 का निस्तारण

देवरिया । देवरिया जनपद के समस्त थानो पर शनिवार को समाधान दिवस का आयोजन किया गया। जिलाधिकारी देवरिया आशुतोष निरंजन एवं पुलिस उप महानिरीक्षक/पुलिस अधीक्षक डा0 श्रीपति मिश्र द्वारा थाना भाटपार रानी में समाधान दिवस पर फरियादियों की समस्याओं को सुनकर त्वरित निस्तारण हेतु संबन्धित को निर्देशित किया गया, जिसके क्रम में कुल 11 शिकायत प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए जहां 02 प्रार्थना पत्रों के निस्तारण हेतु पुलिस व राजस्व विभाग की टीम को मौके पर भेजते हुए 02 शिकायती प्रार्थना पत्रों का निस्तारण किया गया, तथा शेष प्रार्थना पत्रों के निस्तारण हेतु जिलाधिकारी देवरिया व पुलिस उपमहानिरीक्षक/पुलिस अधीक्षक देवरिया द्वारा संबन्धित को निर्देशित किया गया। इसी क्रम समस्त क्षेत्राधिकारी एवं समस्त प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्ष द्वारा अपने-अपने थानों पर आयोजित समाधान दिवस में लोगों की समस्याओं को सुनते हुए कुल जनपद देवरिया के थानों पर 122 प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए जिसके परिप्रेक्ष्य में राजस्व व पुलिस टीम द्वारा मौके पर जाकर कुल 68 प्रार्थना पत्रों का निस्तारण किया गया। लम्बित प्रार्थना पत्रों के शीघ्र निस्तारण हेतु पुलिस अधीक्षक देवरिया द्वारा समस्त प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्ष को निर्देशित किया गया।

Related Articles

Back to top button