Breaking News

भाजपा सरकार में किसान खुशहाल हुए- सत्यप्रकाश मणि

बिजली बिल माफी से किसानों में हर्ष का माहौल- पवन मिश्र

देवरिया। भाजपा किसान मोर्चा देवरिया द्वारा खोराराम चौराहे पर किसानों से मिलकर उत्तरप्रदेश सरकार द्वारा किसानों के बिजली बिल माफ किये जाने पर किसान मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने किसानों को मिठाई खिलाकर और पटाखा फोड़कर खुशी जाहिर किया।इस अवसर पर उपस्थित सदर विधायक डॉ सत्यप्रकाश मणि त्रिपाठी ने कहा कि सरकार किसानों के खुशहाली के लिये निरन्तर प्रयासरत है, सरकार की किसान कल्याणकारी योजनाओं के कारण किसानों की आय दुगुनी हुई है, उन्होंने कहा कि पिछली सरकारों की अदूरदर्शिता के कारण किसान बेहाल था, भाजपा सरकार ने किसानों को समृद्धशाली और खुशहाल बनाया है।

भाजपा किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष पवन कुमार मिश्र ने कहा कि भाजपा सरकार में उत्तरप्रदेश के किसानों को खेती के लिये उनके बिजली के बिल को 50 प्रतिशत माफ करने का निर्णय लिया है, जिससे किसान परिवारों में हर्ष का माहौल है, उत्तरप्रदेश के किसान आगामी चुनाव में भाजपा के साथ है। इस अवसर पर मुख्य रूप से भाजपा मंडल अध्यक्ष जितेंद्र सिंह, किसान मोर्चा के रितेश शर्मा, विजेंद्र चौहान, विवेक मणि, भाजपा नेता अजय पांडेय, विजय पटेल, नित्यानंद पांडेय, शेषनाथ यादव, रत्नेश्वर गर्ग, अप्पू यादव उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button