Breaking News

भाजपा ने सिर्फ धोखा दिया है, सपा ही दिलाएगी न्याय- विजय सिंह गोंड़

दुद्धी, सोनभद्र– समाजवादी पार्टी द्वारा क्षेत्र के ग्राम बघाडूं में आयोजित जन जागरण, जन चौपाल एवम जन संवाद कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विजय सिंह गोंड पूर्व मंत्री ने कहा कि बीजेपी के सरकार के बड़का नेता ने कहा था कि आप लोगों ने कांग्रेस को 60 साल दिया है, हमको बस 60 महीना दे दीजिए । हम आप लोगो को अच्छे दिन बनाकर देंगे। लेकिन 5 वर्ष पूर्ण होने को है, जब चुनाव सर पे है तब जनता की याद आ रही है।

आजकल उनके योगी जी अखिलेश यादव की नकल करते हुए बिजली बिल आधा करने की बात कर रहे हैं।अखिलेश जी आएंगे तो पूरा बिजली (300यूनिट तक) माफ होगा। धारा 20 के तहत पट्टा देने की बात 1माह से ये लोग कर रहे है ।दूसरे तरफ किसानों का लागत तक नही निकल रहा है ।सरकारी क्रय केंद्रों पर किसानों का धान न खरीद होने के कारण आज किसान दर दर भटक रहा है फिर भी कोई सुनने को तैयार नही है ।अभी तक किसी का हाइब्रिड धान ये लोग नही खरीदे है। हर वादा के बदले आम जनता को धोखा ही धोखा मिला है चीनी बंद कर दिया ,मिट्टी का तेल बंद कर दिया।

आप सब मिलकर समाजवादी पार्टी की सरकार बनावे, आपके सभी समस्याओं का निदान होगा। हमारी सरकार बनेगी तो आपको बालू, बोल्डर फ्री मिलेगा और रेंजरों, वाचरो, और बिजली विभाग के दलालों, तथा पुलिस के दलालों से आप सबो को छुटकारा दिलाएंगे ,जो हफ्ता/महीना आप ट्रैक्टर/ट्राली वाले लोगों को देना पड़ता है। उन सब से आजादी मिल जाएगा। जुमलेबाजो के झूठ फरेब की राजनीति के चक्कर में न पड़े और अखिलेश यादव की सरकार बंनाने का काम करें, उसी मे सबका भला है।

विशिष्ट अतिथि जुबेर आलम अध्यक्ष विधानसभा दुद्धी ने कहा कि पिछले चुनावों में बभनी के सभा मे भी बीजेपी के नेता ने जिला बनवाने का वादा किया था।लेकिन जिला नही बना,सिर्फ धोखा हुआ है। साइकिल के निशान पर बटन दबाकर विजय सिंह गोंड़ को विजयी बनावे और अखिलेश जी के हाथों को मजबूत करें। अध्यक्षता सौदागर सिंह गोंड़ तथा संचालन अलीमुद्दीन सेराजी ने किया। संयोजक हरिहर यादव , धरमु प्रधान, अब्दुल्ला अंसारी(प्रधान),अमृत लाल ,राजाराम, राकेश अग्रहरि ,जाकिर अंसारी समेत सैकड़ो के संख्या में महिलाएं एवम कार्यकर्ता उपस्थित रहे ।

Related Articles

Back to top button