Breaking News

भाजपाइयों ने पंजाब सरकार का फूंका पुतला

दुद्धी,सोनभद्र – भारतीय जनता पार्टी दुद्धी मण्डल के कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को तहसील तिराहे पर पंजाब सरकार का पुतला फूंककर प्रधानमंत्री की सुरक्षा में चूक पर रोष जताया। महिला मोर्चा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य नंदा डागला ने कहा कि पिछले दिनों पंजाब दौरे पर गए देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ पंजाब की कांग्रेस सरकार के द्वारा सुरक्षा व्यवस्था में जानबूझ कर चूक की गई। जिसकी निंदा पूरे देश में की जा रही है। हम सब इस घटना के लिए पंजाब सरकार को दोषी मानते हुए, महामहिम राष्ट्रपति से आग्रह करते है कि पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी को बर्खास्त कर राष्ट्रपति शासन लगाया जाय।

इस कार्यक्रम में मुख्यरूप से मनोज मिश्रा,सूरजदेव प्रसाद,जिलामंत्री दिलीप पांडे, मण्डल उपाध्यक्ष दीपक गुप्ता,मण्डल महामंत्री मनीष जायसवाल,सेक्टर संयोजक रूपेश जौहरी, सोशल मीडिया संयोजक कौशलेन्द्र प्रताप,युवा मोर्चा अनुराग त्रिपाठी,आमेश सिंह,आशीष जायसवाल,रोहित कुमार,किसान मोर्चा मण्डल अध्यक्ष शिवप्रसाद कुशवाहा,सहित भाजपा कार्यकर्ता बन्धु उपस्थित रहे।संयोजक युवा मोर्चा मण्डल अध्यक्ष कुमार कुंदन रहे।

 

Related Articles

Back to top button