गोवा से मुंबई लौटे कॉर्डेलिया क्रूज पोत पर सवार 1,827 यात्रियों में से 139 और यात्री बुधवार को कोरोना वायरस से संक्रमित मिले। यह जानकारी बृहन्मुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) के एक अधिकारी ने दी। ये संक्रमित उन 66 यात्रियों के अलावा हैं जिनमें पूर्व में संक्रमण की पुष्टि हो चुकी है। 66 में से 60 यात्री मुंबई लौट आए जबकि छह गोवा में उतरे। बीएमसी के एक अधिकारी ने कहा कि जिन यात्रियों की जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई है, लेकिन उनमें कोई लक्षण नहीं है, उन्हें घर पर ही पृथक-वास में रखा जाएगा, जबकि लक्षण वाले यात्रियों को संस्थागत पृथक-वास में रखा जाएगा।
इससे पहले, बीएमसी की कार्यकारी स्वास्थ्य अधिकारी डॉ मंगला गोमारे ने बताया था कि 143 यात्री कोविड-19 से ग्रस्त हैं लेकिन देर रात महानगरपालिका ने इन आंकड़ों को संशोधित कर 139 कर लिया। गौरतलब है कि पोत के दक्षिण मुंबई के बलार्डपियर स्थित अंतरराष्ट्रीय क्रूज टर्मिनल पर पहुंचने के बाद बीएमसी ने उस पर सवार 1,827 यात्रियों के नमूने एकत्रित किए थे।
अमिताभ बच्चन के घर पर काम करने वाला एक कर्मचारी कोविड पॉजिटिव
महाराष्ट्र में कोरोना के मामले पूरे देश में सबसे ज्यादा है। मंगलवार को महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में कोरोना के 10860 नए मरीज मिले हैं। अब तक 20 से ज्यादा बॉलीवुड स्टार्स इस वायरस की चपेट में आ चुके हैं। इस बीच अमिताभ बच्चन के बंगले जलसा में भी कोविड ने घुसपैठ कर दी है। हालांकि अच्छी बात ये है कि अमिताभ बच्चन को कोरोना नहीं हुआ है। अमिताभ बच्चन के घर पर काम करने वाला एक कर्मचारी कोविड पॉजिटिव पाया गया है।बिग बी ने इसकी जानकारी अपने ब्लॉग में दी है। अमिताभ बच्चन ने लिखा- घरेलू कोरोना के हालातों से डील कर रहा हूं। बाद में आपसे बातचीत करूंगा। अमिताभ बच्चन के घर जलसा और प्रतीक्षा में काम करने वाले 31 स्टॉफ का कोरोना टेस्ट कराया गया था। जिसमें से एक कर्मचारी की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।
अमिताभ बच्चन भी पिछसे साल कोरोना से संक्रमित हो चुके हैं. इसकी वजह से वे अस्पताल में भी एडमिट हुए थे बॉलीवुड में पिछले कुछ दिनों में एकता कपूर, जॉन अब्राहम, सोनू निगम, नकुल मेहता, सीमा खान, करीना कपूर खान, अर्जुन कपूर, रिया कपूर, नोरा फतेही, मृणाल ठाकुर समेत कई सितारे कोरोना के शिकार हो चुके हैं। महाराष्ट्र में देखते ही देखते हालात बिगड़ते जा रहे हैं। पिछले एक हफ्ते के भीतर केसों में तेजी से बढ़ोतरी हुई है। महाराष्ट्र के 70 फीसदी से ज्यादा मामले मुंबई में ही मिल रहे हैं। राज्य में कड़ी पाबंदियों के बीच ये मामले बढ़ रहे हैं।
हरियाणा और पंजाब की राजधानी चंडीगढ़ में कोरोना का कहर लगातार जारी है ।कोरोना से पीजीआई में भी हालात बिगड़ गए हैं ।पीजीआई में 197 डॉक्टर और कर्मचारी कोरोना की चपेट में आ चुके हैं. इनमें 88 डॉक्टर शामिल हैं. पिछले तीन दिनों में ही 147 के करीब डॉक्टर और हेल्थ वर्कर पॉजिटिव आ चुके हैं. इनमे से ज्यादातर दोनों डोज ले चुके थे. राहत की बात ये है कि सिर्फ एक में ही गंभीर लक्षण है, बाकी सभी में माइल्ड हैं. ये आंकड़ा 20 दिसंबर से 4 जनवरी तक का है । भारत में कोरोना वायरस के ओमिक्रॉन वेरिएंट से पहली मौत राजस्थान के उदयपुर में पिछले सप्ताह हुई जिसकी पुष्टि बुधवार को नमूने की जांच के बाद की गई. स्वास्थ्य मंत्रालय के अधिकारियों ने यह जानकारी दी. वहीं महाराष्ट्र एसोसिएशन ऑफ रेजिडेंट डॉक्टर्स के अध्यक्ष गणेश सोलंके ने कहा कि मुंबई के विभिन्न अस्पतालों के कुल 230 रेजिडेंट डॉक्टरों ने पिछले 3 दिनों में कोविड संक्रमित पाए गए हैं।
गुजरात के पश्चिम राज्य ने 10.12 जनवरी को होने वाली द्वार्षिक निवेश शिखर सम्मेलन को अनिश्चित काल के लिए टाल दिया है, गौरतलब है कि इस सम्मेलन का उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को करना था और इसमें देश के शीर्ष अरबपतियों को हिस्सा लेना था. प्रधानमंत्री के गृह राज्य में बुधवार को 3350 संक्रमण के मामले सामने आए थे.पश्चिम बंगाल के आधे से ज्यादा मामले कुछ दिन पहले तक कोलकाता से थे, लेकिन अब पड़ोसी जिलों पर भी ओमिक्रॉन वेरिएंट का असर देखने को मिल रहा है. देश में सबसे ज्यादा संक्रमण की दर इसी राज्य में दर्ज की गई है.केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने कोलकाता, चैन्नई और बेंगलुरू में बढ़ते मामलों को लेकर चिंता जाहिर की है. हालांकि राज्य के अधिकारियों नें बीमारी को लेकर कहा है कि देश के ग्रामीण इलाके या जहां स्वास्थ्य सुविधाएं कमजोर हैं वहां भी जल्दी ही इसका कहर बरपेगा ।
नॉर्थ ईस्ट दिल्ली के करावल नगर सब-डिविजन के अंतर्गत आने वाली सोनिया विहार सेकंड पुस्ता मार्केट और मुकुंद विहार मार्केट को कोविड नियमों का पालन नहीं करने पर बंद करने के आदेश दिए गए है. इन इलाकों की मार्केट्स में दुकानदार, ठेलीवाले, वेंडर और आम जनता कोविड नियमों का पालन नहीं कर रही है, इसकी शिकायतें प्राप्त हुईं.दिल्ली में कोरोना के रफ्तार पकड़ने के साथ दिल्ली सरकार (Delhi Government) नियमों को और सख्त बनाने में जुटी हुई है. सरकार ने अब इसके प्रसार को रोकने के लिए और एक बड़ा कदम उठाया है. दिल्ली सरकार के परिवहन विभाग ने ड्राइविंग लाइसेंस परीक्षण रोकने का आदेश जारी किया है. दिल्ली के परिवहन मंत्री कैलाश गहलोत ने इस बाबत जानकारी को अपने अधिकृत ट्वीटर हैंडल पर भी शेयर किया है ।
बृह्नमुंबई महानगर पालिका (BMC) की कोरोना कमेटी के सदस्य डॉक्टर गौतम भंसाली ने दी है. उन्होंने चेताया है कि आने वाले समय में कोरोना संक्रमितों की संख्या में और इजाफा होगा. हालांकि, अधिकांश मरीजों के स्वस्थ होने की रफ्तार भी बढ़ी है. वहीं, महाराष्ट्र में 260 रेजिडेंट डॉक्टर के संक्रमित होने की खबर है.डॉक्टर भंसाली ने जानकारी दी कि शहर में अस्पताल में भर्ती होने वालों की संख्या में इजाफा हुआ है. एक सप्ताह पहले केवल 2 फीसदी बिस्तर ही भरे हुए थे, लेकिन मामले बढ़ने के चलते 50 फीसदी बिस्तर भर चुके हैं. उन्होंने जानकारी दी कि भर्ती होने वाले मरीज 2-3 दिनों में ही स्वस्थ हो रहे हैं. उन्होंने कहा है कि आगामी सप्ताह शहर के लिए काफी अहम साबित होगा ।
कोरोना के बढ़ते मामलों के मद्देनजर भारत-पाकिस्तान सीमा पर अटारी-वाघा में दैनिक ‘रिट्रीट समारोह’ में आम जनता के लिए पर रोक लगा दी गई है. बताया जा रहा है कि बीएसएफ के अधिकारियों ने स्थिति की समीक्षा की है “रिट्रीट सेरेमनी” देखने के लिए जनता के प्रवेश को तत्काल प्रभाव से रोकने का निर्णय लिया है. जिला मजिस्ट्रेट अमृतसर के कार्यालय से जारी नवीनतम दिशानिर्देशों के मद्देनजर ‘रिट्रीट सेरेमनी’ देखने के लिए जनता के प्रवेश को रोकने के आदेश जारी कर दिए गए हैं। वायरोलॉजिस्ट डॉक्टर सरिन ने बुधवार को कहा, ‘स्थिति को देखकर मेरा आकलन है कि शायद दो से तीन दिनों में मामले दोगुने होने की संभावना है.’ उन्होंने इसके कारण गिनाए हैं. डॉक्टर सरिन ने कहा, ‘पहला वायरस तेजी से फैलकर तेज प्रगति कर रहा है और दूसरा, मैं कहूंगा कि हमारे पास अभी भी मरीजों और विषयों का एक बड़ा अनुपात है, जिन्हें टीका नहीं लगा है.’।



