Entertainment

यूथ स्टार प्रमोद प्रेमी यादव के वीडियो सांग “सौतिन के बोलिया” ने किया बवाल, प्रियंका राय की परफॉर्मेंस

भोजपुरी सिनेमा के यूथस्टार प्रमोद प्रेमी यादव अपने फैन्स के लिए हर मूड के गाने लेकर आते रहते हैं। उनका धमाकेदार नया वीडियो सांग “सौतिन के बोलिया” रिलीज होते ही पॉपुलर हो रहा है। कुछ ही घन्टे में गाने को लाखों व्यूज मिल गए हैं। आदिशक्ति फिल्म्स के ऑफिसियल यूट्यूब चैनल पर यह वीडियो आउट किया गया है। जब से सोशल मीडिया पर इसके वीडियो रिलीज करने का एनाउंसमेंट किया गया था तभी से उनके फैन्स इस गाने का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। रिलीज होते ही गाने को दर्शकों ने हाथों हाथ लिया है। सौतन से परेशान पत्नी के दर्द को इसमे दर्शाया गया है। प्रियंका राय ने भी कमाल का काम किया है।

प्रमोद प्रेमी यादव के इस सांग में उनके अपोज़िट नजर आने वाली ऎक्ट्रेस प्रियंका राय भी बेहद ब्यूटिफुल और ग्लैमरस हैं। गाने का संगीत तैयार किया है शशि रंजन ने जबकि इसके लिरिक्स लिखे हैं कृष्णा बेदर्दी ने। वीडियो डायरेक्टर सुशान्त सिंह, कुमार चन्दन, प्रोड्यूसर मनोज मिश्रा हैं। एडिटर सिद्धार्थ गोस्वामी हैं। इस लोक गीत के वीडियो को दर्शकों द्वारा खूब पसंद किया जा रहा है। प्रमोद प्रेमी यादव का धमाकेदार गाना लोगों का दिल जीतने में सफल हो रहा है। इसमे प्रमोद प्रेमी गाते हैं “अब न रहब तोहरे महलिया,सौतिन के बोलिया।”
इस गाने में प्रमोद प्रेमी और उनकी ऎक्ट्रेस प्रियंका राय के बीच गजब केमिस्ट्री दिख रही है। प्रमोद प्रेमी यादव अपने सभी श्रोताओं और दर्शकों को भगवान जैसा मानते हैं जिन्होंने उन्हें इतना बड़ा स्टार बनाया है। प्रमोद प्रेमी यादव ने भोजपुरी दर्शकों का दिल से शुक्रिया अदा करते हुए कहा कि यह लोगों का प्यार है जो हमारे गीतों को इतने सारे लोग देखते सुनते हैं। हम आगे भी एक से बढ़कर एक गाने लाते रहेंगे।

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button