Entertainment

देसी स्टार समर सिंह के पार्टी स्पेशल सांग “प्रेमवा से बोलो हैप्पी न्यू ईयर” के लाखों हुए दीवाने,

नए साल की पार्टी में खूब बजने वाला है गाना

देसी स्टार समर सिंह का नए साल का पार्टी स्पेशल सांग “प्रेमवा से बोलो हैप्पी न्यू ईयर” रिलीज़ होते ही वायरल हो चुका है। इस पार्टी सांग को समर सिंह ने एक अलग ही अंदाज़ में गाया है। इस गाने के वीडियो में समर सिंह ने गजब का डांस किया है। समर सिंह ऑफिसियल यूटयूब चैनल पर रिलीज़ हुए इस गीत को काफी व्यूज़ मिल रहे हैं और इसे देखने पसंद करने वालों की संख्या लगातार बढ़ती ही जा रही है, जल्द ही यह मिलियन में शुमार हो जाएगा। इस सांग की विशेषता यह है कि समर सिंह इसमें एक रॉक स्टार वाले लुक में नजर आ रहे हैं। उनका अनूठा स्टाइल और ऎक्ट्रेस के साथ उनकी ऑन स्क्रीन केमिस्ट्री धमाल मचा रही है। यह गाना एक नाइट क्लब में फिल्माया गया है जहां सभी नए साल का जश्न मना रहे हैं।

समर सिंह द्वारा गाए इस गीत के प्यारे से बोल को लिखा है प्रकाश बारूद ने जबकि इसका संगीत तैयार किया है रौशन सिंह ने। इस फुल टू धमाल विडियो को डायरेक्ट किया है राजेश गुप्ता ने। इस विडियो सांग के कोरियोग्राफर अंकित शैडी हैं। इस हैप्पी न्यू ईयर सांग के एडिटर पप्पू वर्मा, प्रोजेक्ट डिज़ाइनर एस के आनंद यादव हैं। यह गीत समर सिंह के ही यूटयूब चैनल समर सिंह ऑफिसियल पर देखा जा सकता है।
फिलहाल तो समर सिंह अपने इस नए गीत “प्रेमवा से बोलो हैप्पी न्यू ईयर” के द्वारा अपने फैन्स और भोजपुरिया दर्शको को अपने देसी स्टाइल में नए साल 2022 की मुबारकबाद दे रहे हैं और न्यू इयर का जश्न मनाने में जुटे हैं। आप एक बार इस गाने को देखें आप को समर सिंह के इस सांग से प्यार हो जाएगा।

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button