Off Beat

लिस्ट देखकर बना सकते हैं छुट्टियों का लंबा प्लान

नए साल में छुट्टियों के साथ मिल रहा है वीकेंड का कॉम्बो

नई दिल्ली । नया साल शुरू होने में अब एक सप्ताह ही शेष है। ऐसे में आपके दिमाग में यह तो जरूर चल रहा होगा कि नए साल की जनवरी से लेकर दिसबंर तक आपको कब-कब छुट्टियों का मौका मिलेगा और ऐसी छुट्टियां कौन सी हैं, जहां वीकेंड का कांबो मिलेगा, जिससे आप लंबा हॉलीडे प्लान कर पाएं। ऐसे में केंद्र सरकार की ओर से नए साल की छुट्टियों को लेकर जारी की गई सूची पर नजर डालना जरूरी है।

2022 में केंद्रीय कर्मचारियों को गणतंत्र दिवस, स्वतंत्रता दिवस, गांधी जयंती, क्रिसमस समेत कुल 14 छुट्टियां मिलने वाली हैं। इसके अलावा 14 छुट्टियों की सूची में केंद्रीय कर्मचारी तीन को वैकल्पिक छुट्टी के रूप में भी चुन सकते हैं। सरकार की ओर से इस बार रामनवमी व होली को वैकल्पिक छुट्टियों की सूची में रखा गया है। 12 वैकल्पिक छुट्टियां दी गई हैं।

मार्च-अप्रैल में बच्चों की परीक्षाएं भी लगभग खत्म हो जाती हैं। ऐसे में अगर आज परिवार के साथ छुट्टी मनाने के बारे में सोच रहे हैं तो मार्च-अप्रैल से बेहतर कुछ नहीं हो सकता। दरअसल, इस महीने में आपको छुट्टियों के साथ वीकेंड का कांबो भी मिल रहा है। इस बार होली 18 मार्च को है। इसके बाद अगले दो दिन शनिवार व रविवार है, यानी वीकेंड। ऐसे में आप पूरे तीन दिन की छुट्टी प्लान कर सकते हैं। इसके अलावा अप्रैल में भी कुछ ऐसा ही मौका मिल सकता है। 14 अप्रैल को महावीर जयंती, बैसाखी व डॉ. आंबेडकर की जयंती है। 15 अप्रैल को गुड फ्राइडे है, इसके बाद दो दिन का वीकेंड। तीन मई को अगर ईद पड़ती है तो ऐसा ही हॉलीडे कांबो आपको फिर से मिल सकता है।

इस महीने छुट्टी ली तो जमकर करेंगे मजे

अगस्त-सितंबर में भी आप बेहतरीन योजना बना सकते हैं। छह व सात अगस्त को शनिवार व रविवार है। इसके बाद आठ अगस्त को मुहर्रम व 11 अगस्त को रक्षाबंधन है। ऐसे में आप लंबा हॉलीडे मना सकते हैं। अगर, इससे भी लंबा हॉली डे प्लान कर रहे हैं तो 11 अगस्त को रक्षाबंधन के बाद शनिवार व रविवार पड़ रहा है। और तो और 15 अगस्त को गणतंत्र दिवस है ही।

  • पढ़े पूरी लिस्ट
  • 1 जनवरी, शनिवार: नव वर्ष दिवस
  • जनवरी, 13 गुरुवार: लोहड़ी
  • 14 जनवरी, शुक्रवार: मकर संक्रांति
  • 26 जनवरी, बुधवार: गणतंत्र दिवस
  • 1 मार्च, मंगलवार: महा शिवरात्रि
  • 18 मार्च, शुक्रवार: होली
  • 2 अप्रैल, शनिवार: उगादि
  • 10 अप्रैल, रविवार: रामनवमी
  • 14 अप्रैल, गुरुवार: महावीर जयंती, अम्बेडकर जयंती
  • 15 अप्रैल, शुक्रवार: गुड फ्राइडे
  • 3 मई, मंगलवार: ईद-उल-फितर
  • 16 मई, सोमवार: बुद्ध पूर्णिमा
  • 10 जुलाई, रविवार: बकरी ईद
  • 9 अगस्त, मंगलवार: मुहर्रम
  • 11 अगस्त, गुरुवार: रक्षाबंधन
  • 15 अगस्त, सोमवार: स्वतंत्रता दिवस
  • 19 अगस्त, शुक्रवार: जन्माष्टमी
  • 31 अगस्त, बुधवार: गणेश चतुर्थी
  • 8 सितंबर, गुरुवार: ओणम
  • 2 अक्टूबर, रविवार: गांधी जयंती
  • 5 अक्टूबर, बुधवार: दशहरा
  • 9 अक्टूबर, रविवार: ईद-ए-मिलाद
  • 24 अक्टूबर, सोमवार: दिवाली
  • 8 नवंबर, मंगलवार: गुरु नानक जयंती
  • 25 दिसंबर, रविवार: क्रिसमस

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button