
बॉलवुड अभिनेता शाहिद कपूर की फिल्म ‘जर्सी’ का नया गाना ‘बलिये रे’ रिलीज हो गया है।शाहिद कपूर इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म ‘जर्सी’ को लेकर चर्चा में हैं। इस फिल्म का गाना ‘बलिए रे’ रिलीज हो गया है। इस सॉन्ग वीडियो में शाहिद कपूर और मृणाल ठाकुर बेहद रोमांटिक अंदाज में नजर आ रहे हैं। जर्सी के रोमांटिक सांग बलिए रे को सचेत टंडन और मशहूर पंजाबी सिंगर स्टेबिन बेन में अपनी आवाज में गाया है। सॉन्ग को सचेत परंपरा ने कंपोज किया है। वही गाने को शैलेंद्र सिंह सोढ़ी ने लिखा है।गौरतलब है कि गौतम तिन्नुरी के निर्देशन में बनी फिल्म जर्सी में मृणाल ठाकुर और पंकज कपूर भी अहम भूमिका में हैं। फिल्म में शाहिद क्रिकेटर बने हैं। वहीं मृणाल उनकी पत्नी की भूमिका में हैं। शाहिद के पिता पंकज कपूर फिल्म में कोच की भूमिका निभा रहे हैं। फिल्म जर्सी 31 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।


