
पूर्व विधायक ने कार्यकर्ताओं के घर के छतों पर समाजवादी झंडा फहराया
भटनी, देवरिया। भटनी नगर पंचायत में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर पूर्व विधायक गजाला लारी ने समाजवादी पार्टी का झंडा कार्यकर्ताओं के छत पर फहराया, और कहा कि आने वाले समय में यह समाजवादी झंडा 2022 के विधानसभा चुनाव में अखिलेश यादव को पूर्ण बहुमत के साथ मुख्यमंत्री बनायेगी। पूर्व विधायक ने नगर में पैदल भ्रमण कर जनसंपर्क करते हुए समाजवादी पार्टी की योजनाओं को बताते हुए सभी से अपील किया कि आने वाले चुनाव में बढ़ चढ़कर हिस्सा लें ।

पूर्व विधायक ने सपा कार्यकर्ताओं के साथ केवड़ा होते हुए गांधी चौक रामलीला मैदान होते हुए छोटी गंडक पुल तक जूलुस के रूप में पूरे नगर में भ्रमण किया। इस दौरान गजाला लारी ने कहा कि भाजपा सरकार किसी की भलाई नही सोंच रही है। इस सरकार ने जनता को जुमलेबाजी से बस ठगने का काम किया है। जनता अब भाजपा सरकार से उब गयी है । आने वाले विधानसभा चुनाव में जनता साइकिल निशान पर बटन दबा कर अखिलेश यादव को विजयी बनाने का कार्य करेगी। समाजवादी पार्टी जनता के हित में काम करती है। जनता से हमारी अपील है की चुनाव चिन्ह साइकिल पर बटन दबा कर सपा अखिलेश यादव को बिजयी बनाएं।



