
अपने वायदे को पूरा कर रही भाजपा-हरीश द्विवेदी
देवरिया। देवरिया जिले में भाजपा कार्यकर्ताओ ने औरा चौरी कार्यालय पर जन विश्वास यात्रा को लेकर बैठक की। इस बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे भाजपा के राष्ट्रीय मंत्री,जन विश्वास यात्रा नम्बर 5 के प्रभारी, सांसद बस्ती हरीश द्विवेदी ने कहा कि भाजपा की जन विश्वास यात्रा 19 दिसम्बर को बलिया से मुख्यमंत्री शिवराज सिंह शुरू करेंगे और 23 दिसम्बर को यह यात्रा बलिया मऊ,गोरखपुर जनपद के चिल्लूपार विधानसभा होते हुए बरहज विधानसभा के कपरवार से देवरिया में प्रवेश करेगी। जन विश्वास यात्रा को सफल बनाने के लिए पदाधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी जा चुकी है।

यात्रा प्रभारी हरीश द्विवेदी ने कहा कि यह यात्रा आप सभी के सहयोग व पदाधिकारियों- कार्यकर्ताओं की मेहनत से भव्य व ऐतिहासिक होगी।यह यात्रा देवरिया जनपद में 23,24 और 25 दिसम्बर तीन दिन रहेगी,जो सभी विधानसभाओं के विभिन्न स्थानों पर जायेगी।यात्रा के दौरान 24 दिसम्बर को सलेमपुर के बापू इंटर कालेज में लगभग 1 लाख लोगों की बड़ी सभा होगी,जिसमे कोई बड़ा नेता शामिल होगा।यात्रा के दौरान स्वागत ,स्वागत सभा,रैली,रोड शो और यात्रा रूट में पड़ने वाले मंदिरों व ऐतिहासिक स्थलों पर पूजा-पाठ या पुष्पांजलि ये पांच प्रकार के कार्यक्रम होंगे।स्वागत सभा कम से कम 5 हजार लोगों की और रैली कम से कम 1 लाख लोगों की होगी।यात्रा का स्वागत केवल संगठन के नेतृत्व में ही किया जायेगा क्योंकि यात्रा स्वागत के लिये केवल मण्डल द्वारा पहले से तय स्थान पर ही रुकेगी।
अपने वायदे को पूरा कर रही भाजपा
भाजपा के राष्ट्रीय मंत्री हरीश द्विवेदी ने बैठक को संबोधित करते हुये कहा कि भाजपा ने जो भी वादे जनता से किए उसे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में केन्द्र व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश सरकार ने पूरा किया है। हमने भ्रष्टाचार, गुंडागर्दी समाप्त किया कानून का राज स्थापित किया है। अयोध्या में भव्य राम मंदिर निर्माण हो रहा है। इसके साथ ही काशी विश्वनाथ धाम कारीडोर का निर्माण कर जनता को समर्पित किया गया है। विंध्याचल माया मंदिर कारिडोर पर काम चल रहा है। केन्द्र सरकार ने कोरोना काल में 80 करोड़ गरीबों और राज्य सरकार ने 16 करोड़ गरीब परिवारों को को मुफ्त राशन देने का कार्य निरन्तर जारी है,डबल इंजन की भाजपा की सरकार अब डबल राशन भी दे रही है। दुनिया के विकसित देशों को भी पीछे छोड़ भारत ने 130 करोड़ कोरोना टीका लगाने का ऐतिहासिक कार्य किया है। जनता का विश्वास भाजपा में बढ़ता जा रहा है। और आने वाले समय में भाजपा को इसका फायदा मिलेगा।इस यात्रा के जरिये हम जनता को भाजपा सरकार के उपलब्धियों को बतायेंगे।भाजपा के विकास कार्यो से जिन्ना प्रेमी अखिलेश यादव बौखलाहट में है,इसलिये अब वे प्रधानमंत्री मोदी के मरने की दुआ भी करने लगे है।
जन विश्वास यात्रा के सह प्रभारी राज्यसभा सांसद जयप्रकाश निषाद ने कहा कि यह यात्रा प्रदेश से विपक्षी दलों के पूर्णतः सफाये का रास्ता खोल देगी।इस यात्रा में रोज कोई न कोई बड़ा नेता शामिल होगा। जन विश्वास यात्रा के जिला प्रभारी,जिलाउपाध्यक्ष भाजपा संजय सिंह एडवोकेट ने कहा कि यात्रा का रूट आज कल में फाइनल करके सभी कार्यकर्ताओं तक पहुचा दिया जायेगा। भाजपा जिलाप्रभारी सुनील गुप्ता ने सभी के प्रति आभार ज्ञापित किया तथा भाजपा जिलाध्यक्ष अंतर्यामी सिंह ने सभी का स्वागत किया।
बैठक में अरुण सिंह,अजय कुमार दूबे, प्रमोद शाही,श्रीनिवास मणि,रविन्द्र किशोर कौशल,रमेश सिंह, रामाज्ञा चौहान,निर्मला गौतम,अम्बिकेश पाण्डेय,रामदास मिश्रा, तेजबहादुर पाल, अभिषेक जायसवाल, अशोक पाण्डेय,अवधेश सिंह,राजेन्द्र मल्ल, सुशील शाही,संजय राव,अर्चना पाण्डेय,नित्यानंद पाण्डेय आदि रहे।
बैठक के अंत मे भाजपा कार्यकर्ताओं को तमिलनाडु हेलीकॉप्टर दुर्घटना में एकमात्र बचे देवरिया के लाल ग्रुप कमांडर वरुण सिंह के निधन की सूचना मिलने पर कार्यकर्ताओं हेलीकॉप्टर दुर्घटना में मृत्यु वरूण समेत सभी जवानों के निधन पर दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि दिया।



