
जनरल बिपिन रावत सहित सभी शहीदों को दी गई श्रद्धांजलि
भलुअनी, देवरिया। उपनगर भलुअनी स्थित शांडिल्य मिशन स्कूल परिसर में सोमवार को श्रद्धांजलि सभा आयोजित कर जनरल बिपिन रावत सहित सभी शहीदों को श्रद्धांजलि दी गयी। भारतीय वायु सेना का एम०आई ०17 वी 05 हेलीकॉप्टर तमिल नाडू के कुन्नूर के पास क्रैश में देश के पहले सी०डी०एस० जनरल बिपिन रावत सहित 12 अन्य लोग भी हादसे में शहीद हो गए। उक्त बातें शांडिल्य मिशन स्कूल के प्रबन्धक पवन सिंह ने बच्चों के बीच बताकर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित किया। श्रद्धांजलि सभा में जनरल बिपिन रावत के कार्यों को याद करते हुए देश के लिए शहीद हुए 12 अन्य लोग को भी याद किया गया। श्रद्धांजलि सभा में गीता सिंह, पूजा पाण्डेय, रानी सिंह,दीप माला, पूजा भारती, अन्नु पाठक,मंशा वर्मा, प्रीति मद्धेशिया, माधुरी शुक्ला, प्रिया सिंह, अनीश पाण्डेय, इंद्रसेन सिंह, सीआरपीएफ हवलदार रामसागर यादव सहित अन्य लोग मौजूद रहे।




