
भारत अपनी खोई विरासत संजो रहा-सूर्यप्रताप शाही
भाजपा सरकार में ही सम्भव है मंदिर भी बन रहा और मेडिकल कालेज भी-अंतर्यामी सिंह
- विश्वनाथ धाम हमारे सामर्थ्य और कर्तव्य का साक्षी-सत्यप्रकाश मणि
- काशी भारत की जीवंत आत्मा का अवतार-अलका
- भाजपा कार्यकर्ताओं ने सभी शिवालयों में किया जलाभिषेक
देवरिया । वाराणसी में काशी विश्वनाथ धाम के दिव्य और भव्य स्वरूप का लोकार्पण प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा किया गया। इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी देवरिया के कार्यकर्ताओं ने जनपद के सभी शिवालयों में जलाभिषेक कर पूजन अर्चन किया।
कृषि मंत्री सूर्यप्रताप शाही ने मेदीपट्टी के शिव मंदिर में भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ जलाभिषेक कर पूजन अर्चन किया।इसके बाद कृषि मंत्री सूर्यप्रताप शाही ने उपस्थित लोगों को सम्बोधित करते हुये कहा कि यह बहुत ही ऐतिहासिक पल है।आज बाबा विश्वनाथ की नगरी अपने दिव्य और भव्य रूप को प्राप्त की है।आज का भारत अपनी खोई हुई विरासत को फिर से संजो रहा है। काशी में तो माता अन्नपूर्णा स्वयं विराजित हैं। मुझे प्रसन्नता है कि काशी से चुराई गई माता अन्नपूर्णा की प्रतिमा 1000 वर्ष बाद प्रधानमंत्री मोदी के प्रयास से काशी में पुनः स्थापित कर दी गई है।कितने ही कालखंड आए-गए, कितनी ही सल्तनतें आईं और गईं, लेकिन बनारस बना हुआ है। काशी के सौन्दर्य ने संसार को आकर्षित किया है। इस दौरान सुब्रत शाही,ब्रह्मा यादव,रामाशीष गुप्ता,दयाशंकर शास्त्री,संजय सिंह,रमेश सिंह आदि रहे।

भाजपा जिलाध्यक्ष अन्तर्यामी सिंह ने भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ औरा चौरी स्थित शिवालय में जलाभिषेक कर पूजन किया।इस दौरान जिलाध्यक्ष अंतर्यामी सिंह ने कहा कि भाजपा की ही सरकार में यह सम्भव है कि प्रभु श्रीराम का मंदिर बन रहा है,काशी विश्वनाथ अपने दिव्य स्वरूप को प्राप्त कर रहा है तो वही हर जिले में मेडिकल कालेज भी बन रहा है।हर गरीब को मुफ्त राशन,मुफ्त पढ़ाई,मुफ्त दवाई मिल रहा है जो केवल भाजपा की सरकार में संभव है।
सदर विधायक डॉ सत्यप्रकाश मणि त्रिपाठी ने न्यू कालोनी शिवालय पर भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ जलाभिषेक किया।इस दौरान सदर विधायक ने कहा कि काशी विश्वनाथ धाम का लोकार्पण देश को उज्जवल भविष्य की ओर ले जाएगा। काशी विश्वनाथ धाम का परिसर हमारे सामर्थ्य और कर्तव्य का साक्षी है। अगर कुछ सोच लिया जाए और ठान लिया जाए तो असंभव कुछ भी नहीं है। हम भारतीयों की भुजाओं में अनंत उर्जा व बल है।जिसके बल पर हम सभी असम्भव को संभव कर दिखाते है,जो आज भव्य काशी कॉरिडोर के रूप में दिख रहा है।संयोग से आज शिव जी का प्रिय दिवस सोमवार है। आज की तिथि मार्गशीर्ष शुक्ला दशमी, विक्रम संवत् 2078 नया इतिहास रच रही है और हम सभी के लिये पुण्य की बात है कि हम इसके साक्षी बन रहे हैं।
इस दौरान विजय बहादुर दूबे, संजय पाण्डेय,अम्बिकेश पाण्डेय,गोविन्द मणि, विजय पटेल,दुर्गेशनाथ त्रिपाठी,फूल सिंह आदि रहे।
नपाध्यक्ष अलका सिंह ने भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ सोमनाथ मंदिर पर जलाभिषेक कर पूजन अर्चन किया।इसके बाद नपाध्यक्ष अलका सिंह ने कहा कि काशी भारत की आत्मा का एक जीवंत अवतार है। काशी में मंदिर तोड़ा गया तो महारानी अहिल्याबाई होल्कर ने इसका निर्माण करवाया, मैं उन्हें नमन करती हूँ।महारानी अहिल्याबाई होल्कर के बाद काशी के लिए इतना काम अब हुआ है। महाराजा रंजीत सिंह जी ने मंदिर के शिखर पर स्वर्ण जड़वाया था लेकिन प्रधानमंत्री मोदी ने इसे और भव्यता और दिव्यता अब दिया है।विश्वनाथ धाम का बना पूरा परिसर एक भव्य भवन भर नहीं है। यह प्रतीक है हमारी सनातन संस्कृति, प्राचीनता, ऊर्जा, परंपरा और गतिशीलता का। जब हम सभी अब वहां जाएंगे तो आस्था और अतीत के गौरव का अहसास भी होगा। इस दौरान अम्बिकेश पाण्डेय,संजय पाण्डेय, मारकंडेय गिरी,नीरज वर्मा,गोविन्द चौरसिया,अजय सिंह,धनजी वर्मा,बाबीत थापा, बिट्टू मद्धेशिया आदि रहे।



