Breaking News

सामूहिक वंदेमातरम गायन में भाग लेने के लिए पत्रक बांट कर किया गया आमंत्रित

देवरिया । अमृत महोत्सव समिति देवरिया द्वारा कल राजकीय इंटर कालेज के मैदान में होने वाले सामूहिक वंदेमातरम गायन में लोगो को अधिक से अधिक संख्या में पहुचने के लिये भाजपा नगर मण्डल के कार्यकर्ताओं ने नगर में पत्रक बांट आमंत्रित किया। लोगो से संपर्क करते हुये नगर पालिका अध्यक्ष अलका सिंह ने कहा कि इस कार्यक्रम में कल 14 दिसम्बर को सुबह 11 बजे नगर के आप सभी लोग पहुच होने वाले सामूहिक वंदेमातरम गायन में शामिल हो।यह कार्यक्रम देशभक्तों का है ,राष्ट्रवाद का है।51 हजार लोग एक साथ सामूहिक वंदेमातरम जब करेंगे तो वह पल बहुत ही अदभुद पल होगा।

इस कार्यक्रम में राष्ट्रवादी चिंतक पुष्पेन्द्र कुलश्रेष्ठ का भी सम्बोधन सभी को सुनने को मिलेगा।देवरिया के लिये यह एक प्रकार का अनूठा कार्यक्रम है।यह कार्यक्रम ऐतिहासिक हो इसके लिये सभी नगरवासियों का सहयोग चाहिये।इसलिये कल अपने समय का 1 घण्टा 11 बजे से 12 बजे तक सभी लोग राजकीय इंटर कालेज पहुच देश को दे।ऐसे आयोजनो से सभी के अंदर देश भक्ति की भावना जागृत होती है। इस दौरान नगर अध्यक्ष भाजपा संजय पाण्डेय,मीडिया प्रभारी भाजपा अम्बिकेश पाण्डेय,कार्यालय मंत्री भाजपा मारकंडेय गिरी, सभासद गोविन्द चौरसिया, सभासद अजय सिंह,प्रमोद पाण्डेय,सह नगर मीडिया प्रभारी बाबीत थापा,शक्ति केंद्र संयोजक आकाश मिश्रा, शक्तिकेन्द्र संयोजक धनजी वर्मा आदि रहे।

Related Articles

Back to top button