Breaking News

राज्यमंत्री ने जनसंपर्क कर प्रधानमंत्री के कार्यक्रम में शामिल होने की लोगो से की अपील

रूद्रपुर, देवरिया। नगर पंचायत रूद्रपुर के वार्डो मे राज्य मंत्री जयप्रकाश निषाद ने भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ जनसम्पर्क कर कल गोरखपुर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम मे भारी संख्या में शामिल होने का आह्वान किया। इस दौरान राज्य मंत्री ने लोगो से कहा कि यूरिया के उत्‍पादन में आत्‍मनिर्भरता हासिल करने की प्रधानमंत्री की दृष्टि से प्रेरणा लेकर खाद कारखाना फिर से प्रारंभ किया जा रहा है।गोरखपुर संयंत्र स्‍वदेशी नीम कोटेड यूरिया का सालाना 12.7 एलएमटी उत्‍पादन करेगा।

राज्य मंत्री ने कहा कि इससे होने वाले उत्पादन से पूर्वांचल और इससे सटे इलाके के किसानों को बहुत फायदा पहुंचेगा तथा पूरे क्षेत्र की अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलेगी। गोरखपुर संयंत्र परियोजना में 149.2 मीटर का दुनिया का सबसे ऊंचा प्रिलिंग टावर है। इसमें भारत का पहला वायु संचालित रबर डैम और सुरक्षा पहलुओं को बढ़ाने के लिए ब्लास्ट प्रूफ नियंत्रण कक्ष भी है। इस अवसर पर प्रधानमंत्री पूरी तरह से क्रियान्वित किए जा चुके गोरखपुर स्थित अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा संस्थान (एम्स) परिसर का भी उद्घाटन करेंगे। इसे 1000 करोड़ रुपये की लागत से तैयार किया गया है। इस दौरान सुनील कुमार गुप्ता,जितेंद्र गुप्ता,कौशल किशोर सिंह, दिलिप जायसवाल,धीरज तिवारी, देवेन्द्र सिंह, ई. सुशील चन्द्र, भीम उपाध्याय, भगवान यादव, रिन्कज विश्वकर्मा, जय बहादुर गौतम,राजीव गुप्ता,विजय राजभर, छोटेलाल दुसाध,विनोद सोनकर, हरेन्द्र बरनवाल आदि रहे।

Related Articles

Back to top button