
प्रधानमंत्री के कार्यक्रम में पहुँचने के लिये घर घर किया सम्पर्क
शरद गुप्ता
पीपीगंज, गोरखपुर।आज नगर पंचायत पीपीगंज के वार्ड न0 9 के सभासद व अखिल भारतीय मध्यदेशीय वैश्य सभा पीपीगंज के नगर अध्यक्ष गणेश कुमार मद्धेशिया व उनकी टीम ने पूरे नगर में घूम कर 7 दिसम्बर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के द्वारा खाद कारखाना,अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान एम्स व रीजनल मेडिकल रिसर्च सेन्टर,मेडिकल कॉलेज गोरखपुर का होने वाले लोकर्पण समारोह में शिरकत करने की अपील किया गया।नगर व आस पास के व्यापारी से भी कार्यक्रम में जाने के लिये कहा गया और उनके इस अपील का लोगो द्वारा व्यापाक जनसमर्थन मिल रहा है और व्यापारी समाज अपने प्रतिष्ठान को बन्द करके देश के प्रधानमंत्री के कार्यक्रम में जाने को तैयार है।



