Entertainment

सनी देओल -अमीषा पटेल ने गदर 2 की शूटिंग शुरू की

बॉलीवुड के माचो हीरो सनी देओल और अमीषा पटेल ने अपनी आने वाली फिल्म गदर 2 की शूटिंग शुरू कर दी है।सनी देओल और अमीषा पटेल की जोड़ी वाली सुपरहिट फिल्म ‘गदर एक प्रेम कथा’ 2001 में प्रदर्शित हुयी थी। फिल्म में सनी देओल के तारा सिंह और अमीषा पटेल के सकीना के किरदार को दर्शकों ने बेहद पसंद किया था। बॉलीवुड फिल्मकार अनिल शर्मा गदर एक प्रेम कथा का सीक्वल गदर 2 बना रहे हैं। सनी देओल और अमीषा पटेल ने गदर 2 की शूटिंग शुरू कर दी है।

अमीषा पटेल ने सोशल मीडिया पर फिल्म के सेट से एक फोटो शेयर कर फैंस को दी है। फोटो में अमीषा-सनी एक बार फिर से तारा सिंह-सकीना के गेटअप में नजर आ रहे हैं। वहीं बाकी टीम के लोग के साथ आर्मी ऑफिसर भी दिखाई दे रहे हैं। इसके कैप्शन में अमीषा ने लिखा, गदर 2 का मुहूर्त शॉट।गौरतलब है कि फिल्म गदर 2 की शूटिंग इन दिनों हिमाचल प्रदेश में हो रही है।फिल्म में सनी-अमीषा के अवाला उत्कर्ष शर्मा भी मुख्य भूमिकाओं में नजर आएंगे। यह फिल्म 2022 में सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button