Entertainment

IFFI 2021: अभिनेत्री हेमा मालिनी और प्रसून जोशी को मिलेगा पर्सनैलिटी ऑफ द ईयर का अवॉर्ड

इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल ऑफ इंडिया का आयोजन आगामी 20 नवंबर से गोवा में होने वाला है। बॉलीवुड अभिनेत्री और वर्तमान में सांसद हेमा मालिनी और गीतकार प्रसून जोशी को इंडियन फिल्म पर्सनैलिटी ऑफ द ईयर के अवॉर्ड से नवाजा जाएगा। केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर ने आज इस विषय में जानकारी दी। इस दौरान केंद्रीय मंत्री ने बताया कि पहली बार इस साल ओटीटी प्लेटफॉर्म्स भी इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में भाग लेंगे। इसके अलावा सत्यजीत रे लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड अमेरिकन फिल्ममेकर मार्टिन स्कॉर्सेसे और हंगेरियन फिल्म निर्माता इस्तवान स्जाबोस को दिया जाएगा।

पद्मश्री पुरस्कार से सम्मानित हैं हेमा मालिनी जानकारी के लिए बता दें कि वर्ष 2000 में हेमा मालिनी को भारत के चौथे सबसे बड़े नागरिक सम्मान पद्मश्री से नवाजा गया था। इसके अलावा भारतीय सिनेमा में योगदान के लिए हेमा मालिनी को वर्ष 2012 में सर पदमपत सिंघानिया विश्वविद्यालय ने मानद डॉक्टरेट की उपाधि प्रदान की थी। हेमा मालिनी फिलहाल बीजेपी से मथुरा से सांसद हैं। पद्मश्री से सम्मानित हैं गीतकार प्रसून जोशी प्रसून जोशी गीतकार, स्क्रीनराइटर, लेखक हैं। उन्होंने कई बेहतरीन गाने और कविताएं लिखी हैं। उत्तराखंड के अल्मोड़ा में वर्ष 1971 में जन्में प्रसून को उनकी अनूठी लेखनी व दिल को छू जाने वाले गीतों की रचना के लिए वर्ष 2015 में पद्मश्री सम्मान दिया गया। 17 वर्ष की उम्र में उनकी पहली किताब पब्लिश हुई थी। वह मैक्कैन वर्ल्ड ग्रुप के सीईओ और चेयरमैन एशिया भी हैं।

फिल्म इंडस्ट्री में ड्रीम गर्ल का अहम योगदान अभिनेत्री हेमा मालिनी का फिल्म इंडस्ट्री में बड़ा योगदान रहा है। वो एक बेहतरीन अदाकारा होने के साथ-साथ डायरेक्टर, प्रोड्यूसर, राइटर और डांसर भी हैं। अभिनेत्री ने वर्ष 1963 में तमिल फिल्म “इधुसथियाम” से डेब्यू किया था। इसके बाद वर्ष 1968 में उन्होंने ‘सपनों का सौदागर’ मूवी से बॉलीवुड में एंट्री ली। उन्होंने बॉलीवुड के तमाम सुपरस्टार के साथ काम किए और कई हिट फिल्में दी। जिसमें शोले, सीता और गीता, सत्ते पे सत्ता, बागबान जैसी फिल्में हैं। अपने करियर में उन्होंने 150 से ज्यादा फिल्मों में काम किया है।

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button