Entertainment

राज बब्बर-पूनम ढ़िल्लो और पद्मिनी कोल्हापुरे स्टारर दिल बेकरार का ट्रेलर रिलीज

बॉलीवुड अभिनेता राज बब्बर-पूनम ढ़िल्लो और पद्मिनी कोल्हापुरे स्टारर दिल बेकरार का ट्रेलर रिलीज हो गया है।दिल बेकरार में राज बब्बर, पूनम ढिल्लो और पद्मिनी कोल्हापुरे की मुख्य भूमिका है। दिल बेकरार की कहानी अस्सी के दौर में स्थापित की गयी है।कहानी के केंद्र में ठाकुर फैमिली है, जो दो मुख्य किरदारों देबजानी ठाकुर और डीलन शेखावत के वैचारिक मतभेदों की वजह से पैदा होने वाली हास्य परिस्थितियों पर आधारित है। दिल बेकरार का निर्माण सोबो फिल्म्स ने किया है, जबकि इसके निर्देशक हबीब फैजल हैं।

राज बब्बर ने कहा, “मेरे किरदार का नाम लक्ष्मी नारायण ठाकुर है, जो एक उसूल पसंद और आदर्शों वाला इंसान है। डिजिटल स्पेस में ऐसा किरदार निभाना मेरे लिए बतौर एक्टर एक खोज है। स्क्रिप्ट इन किरदारों की बैकस्टोरी और अस्सी के दौर में उन्हें निभाना काफी शानदार रहा। सीरीज में मैं बेहद उम्दा कलाकार पद्मिनी कोल्हापुरे और पूनम ढिल्लों के साथ फिर से काम कर रहा हूं, साथ ही नये जमाने के कलाकार सहर और अक्षय के साथ सेट पर वही जोश और उत्साह देखने को मिला।”पूनम ढ़िल्लो ने बताया, “दिल बेकरार को करना एक अच्छा अनुभव रहा। पांच बेटियों की मां का किरदार निभाते हुए अस्सी के दशक को जीना संतोषप्रद अनुभव रहा। ममता ठाकुर का रोल मेरे लिए इसलिए खास था, क्योंकि मातृत्व को अलग नजरिए से देखने का मौका मिला।”

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button