Entertainment

‘द गुड महाराजा’ में महाराजा का किरदार निभायेंगे संजय दत्त

बॉलीवुड अभिनेता संजय दत्त अपनी आने वाली फिल्म ‘द गुड महाराजा’ में महाराजा का किरदार निभाते नजर आयेंगे।संजय दत्त और प्रीति जिंटा इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म ‘द गुड महाराजा’ को लेकर चर्चा में हैं। बताया जा रहा है कि इस फिल्म में संजय दत्त महाराजा के रोल में नजर आएंगे। वहीं प्रीति जिंटा महारानी के किरदार में दिखाई देंगी।

फिल्म की कहानी वर्ल्ड वॉर-2 की है। फिल्म की शूटिंग पोलैंड, रसिया, जर्मनी, लंदन और गुजरात में होगी। पहला शूटिंग शेड्यूल पोलैंड में रखा गया है, जिसे दिसंबर में शूट किया जायेगा। फिल्म की आउटडोर शूटिंग 90 दिनों की होगी, जबकि कुछ दिनों का शूटिंग शेड्यूल गुजरात में भी रखा गया है।फिल्म ‘द गुड महाराजा’ में गुलशन ग्रोवर, शरद कपूर, दीपराज राणा, ध्रुव गुप्ता की भी अहम भूमिका है।

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button