Entertainment

अक्षय कुमार की मां अरुणा भाटिया का निधन

मुंबई । अभिनेता अक्षय कुमार की मां अरुणा भाटिया का निधन हो गया है। अक्षय ने बुधवार की सुबह ट्वीट कर इसकी जानकारी दी है। बता दें, अक्षय की मां अरुणा भाटिया लंबे समय से बीमार थीं और मुंबई के हीरानंदानी अस्पताल के आईसीयू में भर्ती थीं। सोशल मीडिया पर सितारे और फैंस अक्षय की मां को श्रद्धांजलि दे रहे हैं।

मां के लिए अक्षय ने लिखा इमोशनल पोस्ट

अक्षय कुमार ने भारी मन से पोस्ट करते हुए लिखा- आज मैं एक असहनीय दर्द महसूस कर रहा हूं। वो मेरा अहम हिस्सा थीं। मेरी मां श्रीमती अरुणा भाटिया आज सुबह शांतिपूर्वक इस दुनिया को छोड़कर दूसरी दुनिया में मेरे पिता से मिल गईं। मैं आपकी प्रार्थनाओं का सम्मान करता हूं क्योंकि मैं और मेरा परिवार इस दौर से गुजर रहे हैं। ओम शांति।

अक्षय कुमार को जब अपनी मां के सेहत की जानकारी मिली तो वे यूके से अपनी फिल्म सिंड्रेला की शूटिंग को बीच में ही छोड़कर भारत वापस लौट आए। बता दें कि अक्षय को अपनी मां से बेहद लगाव था। इसलिए ही उन्होंने उनके अस्वस्थ होने पर शूटिंग बीच में ही छोड़कर भारत वापस लौटने का निर्णय लिया था लेकिन अब उनकी मां इस दुनिया में नहीं रहीं। आपको बता दें कि अरुणा भाटिया की उम्र 77 साल के करीब थी और कुछ साल पहले उनके घुटनों की सर्जरी हुई थी। अरुणा भाटिया फिल्म प्रोड्यूसर रह चुकी हैं और उन्होंने कई फिल्मों को प्रोड्यूस किया है। जिनमें हॉलीडे, नाम शबाना और रुस्तम है। बता दें अक्षय के पिता का बहुत पहले ही निधन हो चुका है। उनके परिवार में उनकी एक बहन भी हैं जो लाइमलाइट से दूर रहती हैं।

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button