Breaking News

आजमगढ़ – मध्यदेशिया समाज के प्रदेश अध्यक्ष का स्वागत

आजमगढ़। अखिल भारतीय मध्यदेशिय वैश्य सभा आजमगढ़ के पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं ने प्रदेश अध्यक्ष दिनेश गुप्ता (अध्यक्ष न०पा० बेल्थरा रोड,) का स्वागत फूल मालाओं से किया। इस दौरान प्रदेश महामंत्री गिरीश मध्यदेशिया, प्रदेश कोषाध्यक्ष विनोद मध्यदेशिया, युवा प्रदेश अध्यक्ष मनीष गुप्ता का स्वागत भी फूल मालाओं के साथ हुआ।

इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष दिनेश गुप्ता ने कहा कि उत्तर प्रदेश में राजनैतिक रथ यात्रा का आयोजन हो रहा है, इसलिए पूरे प्रदेश के सभी जनपदो में मद्धेशिय समाज के लोगो को संगठित करने व राजनैतिक रूप से मजबूत बनाने के लिए इस रथयात्रा का आयोजन किया जा रहा है। प्रदेश कमेटी द्वारा आजमगढ़ नगर निवासी नवनीत गुप्ता को आजमगढ़ जनपद का रथयात्रा जिला संयोजक बनाया गया है। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष शंकर प्रसाद साव एवं संचालन जिलामहामंत्री रतन गुप्ता ने किया। इस दौरान अंकित गुप्ता (जिला पंचायत सदस्य), आनंद गुप्ता प्रधान, शनि गुप्ता, हरिओम गुप्ता, गोलू, प्रताप मद्धेशिया, प्रेमचंद आजमी सहित अन्य मद्धेशिय समाज के लोग उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button