Breaking News

दुद्धी क्षेत्र पंचायत की बैठक में हंगामा, सूचना नही दिए जाने पर प्रधानों ने जताई कड़ी नाराजगी

दुद्धी,सोनभद्र- दुद्धी ब्लॉक सभागार में बुधवार को क्षेत्र पंचायत की पहली बैठक में जमकर हंगामा हुआ। ग्राम प्रधानों ने ब्लॉक प्रशासन के खिलाफ बैठक की सूचना नही दिए जाने तथा अन्य व्यवस्थाओं को लेकर कई गंभीर आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा किया और प्रधान संघ जिंदाबाद के नारे लगाए।काफी शोर शराबे के बीच क्षेत्र पंचायत की प्रथम बैठक सम्पन्न हुई।इस दौरान कई कमियां सामने आयी जिसका प्रधान संघ समेत क्षेत्र पंचायत सदस्यों ने विरोध किया।क्षेत्र पंचायत की बैठक दोपहर 12 बजे शुरू हुई जो लगभग तीन घंटे चली ।बैठक की अध्यक्षता ब्लॉक प्रमुख रंजना चौधरी ने किया।

प्रधान संघ अध्यक्ष दिनेश यादव ने बैठक को सम्बोधित करते हुए ब्लॉक प्रशासन के खिलाफ गंभीर आरोप लगाए और कहा कि क्षेत्र पंचायत की बैठक साल में तीन बार होती है प्रत्येक बैठक की अंतराल 4 माह की है और इसे लेकर ज्यादातर बीडीसी व प्रधानों को इसकी सूचना ब्लॉक के किसी जिम्मेदार द्वारा नहीं दी गयी, जो शर्मनाक है।बीडीसी प्रेमचंद गुप्ता ने क्षेत्र पंचायत सदस्यों को मानदेय दिए जाने तथा ग्राम पंचायत के कार्ययोजना में उन्हें भी शामिल करने को लेकर सैकड़ो क्षेत्र पंचायत सदस्यों द्वारा हस्ताक्षरित ज्ञापन ब्लॉक प्रमुख रंजना चौधरी को ज्ञापन सौंपा।

बैठक को संबोधित करती ब्लॉक प्रमुख रंजना चौधरी ने कहा कि बैठक में सभी बिन्दुओ पर चर्चा की गई।इस दौरान कुछ कमियां भी सामने आई है।अगले बार से ऐसी बात सामने नहीं आएंगी।उन्होंने कहा कि ब्लॉक के कर्मी द्वारा अगली बैठक से सभी क्षेत्र पंचायत सदस्यों व प्रधानों को सूचना जिम्मेदारी के साथ दी जाएगी।बीडीसी को मानदेय मिलना चाहिए।इसके लिए हमारे सभी बीडीसी इस प्रस्ताव को एक मत से पारित करें जिसे हम शासन तक भेज सके।

इस मौके पर प्रभारी बीडीओ समर बहादुर सिंह, एडीओ कॉपरेटिव संतेश कुमार,एडीओ आइएसबी विजय कुमार, जेई एमआई संजय सिंह सहित सैकड़ों प्रधान व बीडीसी मौजूद रहे।कार्यक्रम का संचालन सचिव भारत भूषण भारती ने किया।

Related Articles

Back to top button