
वाणिज्य कर अधिकारी ने व्यापारियों संग की बैठक, साझा की जानकारी
दो सितंबर तक व्याज माफी का मिलेगा लाभ
दुद्धी, सोनभद्र- सरकार द्वारा व्यापारियों के हित में बकाये टैक्स की धनराशि पर ब्याज माफी योजना का लाभ दो सितंबर तक लागू की गई है। इसका लाभ समय रहते उठाना हितकर होगा।उक्त बातें वाणिज्यकर अधिकारी खंड 4 सोनभद्र विजय कुमार पांडेय ने व्यापारियों संग हुई बैठक में कही।उन्होंने कहा कि सरकार व्यापारी हित में कई कदम उठा रही है।
हर पंजीकृत व्यापारी का विभाग की ओर से 10 लाख रुपये का दुर्घटना बीमा स्वतः हो जाता है।जिसका व्यापारी द्वारा कोई प्रीमियम विभाग को देय नही है।दुर्भाग्यवश किसी के साथ दुर्घटना हुई तो विभाग की ओर परिवार को बीमा 10 लाख रुपये व्यापारी के आश्रित परिवार को मिल जाती है, जो दुःख की घड़ी में एक बड़ी मदद साबित होती है। उन्होंने स्वहित में हर व्यापारी से जीएसटी पंजीकरण कराने की अपील की।
ब्याज माफी योजना की जानकारी साझा करते हुए कहा कि सरकार ने 10 लाख रुपये तक टैक्स की बकाया धनराशि को एकमुश्त जमा करने पर सौ फीसदी ब्याज व अर्थदंड में माफी दी है।इसी तरह इसके ऊपर की बकाया राशि पर भी अलग अलग स्लैब में छूट प्रदान की गई है। दो सितंबर तक इस योजना का लाभ लिया जा सकता है। इस बीच कई व्यापारियों ने अपने से सम्बंधित सवाल किये।जिसका समाधान अधिकारी ने किया।
व्यापारियों ने तहसील मुख्यालय पर एक हेल्प डेस्क खोलने की मांग वाणिज्य कर अधिकारी से की।जिस पर उन्होंने इस मांग को उच्च अधिकारियों तक भेजकर पूरा कराने का आश्वासन दिया।इस दौरान अधिकारी श्री पांडेय ने व्यापार मंडल अध्यक्ष अछैबर नाथ को माफी योजना का विवरणिका सौंप इसमें टैक्स बकाया वाले अधिक से अधिक व्यापारियों को योजना का लाभ दिलाने की अपील की।इस मौके पर संतोष जायसवाल, दिनेश कुमार आढ़ती, महेंद्र अग्रहरि, शिबू जायसवाल,मंटू जायसवाल, मिथिलेश कुमार, धीरज,अशोक समेत भारी संख्या में व्यापारीगण मौजूद रहे।



