
भाई बहन के अटूट प्रेम के पर्व रक्षाबंधन की रही क्षेत्र में धूम
दुद्धी, सोनभद्र- नगर समेत आसपास के क्षेत्रों में रविवार को भाई बहन के अटूट प्रेम के पर्व रक्षाबंधन की धूम रही।दूर दराज से आयी बहनें अपने भाईयों के कलाई पर राखी बांध उनकी लम्बी उम्र की दुआयें मांगी।बहनों की खरीददारी से राखी एवं मिष्ठान की दुकानों की रौनक भी बढ़ी रही।प्रातः से ही बहने अपने पति के साथ मायके की ओर रुख करती देखी गयीं।बहनें अपने भाईयों की कलाई पर राखी बांध उनकी लम्बी आयु एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना करते देखी गईं।वहीं भाईयों ने भी अपनी प्यारी बहनों के लिए आकर्षक गिफ्ट भेंट की।



