HealthNationalState

पुणे के 79 गांवों पर मंडराया जीका वायरस का खतरा…

पुणे । कोरोना महामारी अभी खत्म भी नहीं हुई है कि जीका वायरस का खतरा मंडराने लगा है। महाराष्ट्र में अब जीका वायरस का खतरा बढ़ गया है। जीका वायरस का पहला मामला पुणे में मिला है।  जिला प्रशासन ने 79 गांवों में जीका वायरस के फैलने की आशंका जताई है। स्वास्थ्य विभाग इन सभी गांवों को आपातकालीन सेवाओं के लिए तैयार कर रहा है। जिला कलेक्टर डॉ राजेश देशमुख ने पांच अगस्त को जारी अपने आदेश में कहा कि स्वास्थ्य विभाग को वायरस के जोखिम के बारे में जानकारी दे दी गई है और इन गांवों को निगरानी में रखा गया है। फिलहाल इन गांवों में आपातकालीन उपाय शुरू कर दिए गए हैं।

कलेक्टर ने जारी की गांवों की सूची
कलेक्टर डॉ राजेश देशमुख ने 79 गांवों की लिस्ट भी जारी की है, जिनमें  जीका, डेंगू और चिकनगुनिया जैसी बीमारियां मौजूद हैं। कलेक्टर ने कहा है कि जिन गांवों में पिछले तीन सालों में लगातार डेंगू और चिकनगुनिया जैसी बिमारियां मौजूद हैं, उन्हें जीका वायरस के लिए अतिसंवेदनशील माना जाए और इस संक्रमण के लिए उनके रक्त के नमूनों की जांच कराई जाए।

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button