Breaking News

महंगाई के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने निकाली पदयात्रा

केन्द्र व प्रदेश सरकार के खिलाफ की नारेबाजी

दुद्धी, सोनभद्र- देश मे बेतहाशा महंगाई के विरोध में कांग्रेस पार्टी की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी व प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू के प्रदेशव्यापी आह्वान पर दुद्धी में पदयात्रा जुलूस निकाल कर सरकार विरोधी जमकर नारे लगाये। कार्यक्रम के अंतर्गत जिलाध्यक्ष रामराज गोंड के निर्देशन में जिला महासचिव दुद्धी बृजेश तिवारी व सचिव रमाशंकर यादव के नेतृत्व में पदयात्रा आयोजित की गई।

कांग्रेस का पदयात्रा जुलूस कृषि मंडी समिति से निकला जो रामनगर बस स्टेशन तहसील तिराहे होते हुए ब्लॉक मुख्यालय पहुंचा। वहां पर स्वतंत्रता संग्राम सेनानी के स्तंभ पर नमन के साथ समाप्त हुआ।कांग्रेस वक्ताओं ने देश में बेतहाशा बढ़ती महंगाई, बिगडती कानून व्यवस्था, बेरोजगारी, सरकार की गलत नीतियों के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए बीजेपी भारत छोड़ो का नारा बुलंद किया।

दुद्धी विधानसभा के प्रभारी बृजेश तिवारी ने कहा कि केन्द्र व प्रदेश सरकार और उसके गलत नीतियों के खिलाफ सिर्फ प्रियंका गांधी व प्रदेश अध्यक्ष अजय लल्लू ने पार्टी कार्यकर्ताओं को सड़क पर उतारकर जनता की आवाज को बुलंद किया है।जनता को प्रियंका गांधी पर पूरा विश्वास है और आगामी विधानसभा चुनाव में जनता कांग्रेस पार्टी की सरकार बनाएगी। कार्यक्रम में यूनुस खान,वेदप्रकाश, गम्भीरा प्रसाद, भानु प्रसाद गोंड़, ओम प्रकाश रावत, शारद पनिका, सुनील तिवारी, राम चन्द्र पनिका, राजेन्द्र प्रसाद भारती, संगीता खरवार, राजकुमारी, श्री राम शर्मा, मो यासीन खान, शंकर पनिका सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button