Breaking News

बीएमएम को हटाने व घोटाले की मांग को लेकर महिलाओं का प्रदर्शन

दुद्धी,सोनभद्र- आजीविका मिशन के बीएमएम सहित अन्य कर्मचारियों द्वारा शोषण से आजीज सैकड़ो महिलाएं ब्लॉक पहुंचकर कार्यालय का घेराव किया। इस दौरान महिलाएं बीएमएम जगदीश कुमार सहित अन्य कर्मचारियों को हटाने की मांग को लेकर आरोप लगाया की आजीविका मिशन के विभिन्न इकाइयों में कार्यरत महिलाओं का आर्थिक शोषण किया गया है ।

कई महीने से वेतन नहीं दिया जा रहा है साथ ही सादा चेक ले लिया जाता है। यदि महिलाएं कुछ बोलती हैं तो बीएमएम के द्वारा उनको हटाने की धमकी दी जाती है। महिलाओं ने आरोप लगाया है कि जोगिंदर के कार्यकाल में लाखों रुपए का घोटाला हुआ है। समूह सखी के महिलाओं ने प्रशासन से बीएमएम को हटाकर, घोटाले के जांच की मांग की है।

Related Articles

Back to top button