Breaking News

विश्व आदिवासी दिवस पर पूजे गये आदिवासी मसीहा नन्हकू बाबा

पर्यावरण संतुलन को बनाये रखने में आदिवासी समाज का योगदान- हरीराम चेरो

दुुद्धी,सोनभद्र- वैश्विक महामारी से बचने के लिए प्रकृति पूजन ही एक माध्यम है। पर्यावरण संतुलन बनाये रखने में विश्व के धरोहर आदिवासी समाज का बहुत बड़ा योगदान रहा है। उक्त बातें सोमवार को विश्व आदिवासी दिवस के मौके पर धनौरा के नन्हकू बाबा स्मारक स्थल पर क्षेत्रीय विधायक हरीराम चेरो ने पूजनोपरांत कही। उन्होंने नन्हकू बाबा के महात्म्य पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए कहा कि बाबा पूरे क्षेत्र के मसीहा थे।

इनके दर पर आया कोई भी व्यक्ति खाली हाथ वापस नही लौटता था।उसकी मुराद हर हाल में पूरी होती थी।उन्होंने बाबा के समाधि स्थल के विकास के लिए पिछले वर्ष किये गये घोषणा को परिणत करते हुए विवाह मंडप की आधारशिला नारियल तोड़कर रखी। इसके साथ ही आगामी विस चुनाव से पहले बुढ़ऊ बाबा व बूढ़ी मां की समाधी स्थल पर आकर्षक छतरी लगाने का वचन दिया। इसके पूर्व वे बूढ़ऊ बाबा व बूढ़ी माई की विधि विधान पूर्वक पूजन-पाठ कर देश को कोरोना मुक्त करने व क्षेत्र की खुशहाली की मन्नत मांगी।

समाजसेवी महेशानन्द भाई ने आदिवासी समाज की सभ्यता व संस्कृति को सहेजने के लिए इस स्थल का विकास करने की मांग पुरजोर ढंग से की। रामलोचन तिवारी ने कहा कि बाबा की कृपा दृष्टि पूरे क्षेत्र में रहती है।जिसके कारण हर समाज व वर्ग के लोगों में खुशहाली है।इनके मंदिर का जीर्णोद्धार व वैवाहिक मंडप बनाने की मांग काफी समय से की जाती रही है।विधायक जी द्वारा आज विवाह मंडप के लिए नारियल तोड़ कार्य शुभारंभ करने के बाद अब क्षेत्रीयजनों का यह सपना भी पूरा हो गया।

क्रय विक्रय सहकारी समिति के चेयरमैन रामेश्वर राय ने भी आदिवासी समाज के हित को लेकर कई तथ्यों को रखा।गांव के गणमान्य एवं पूर्व सचिव डीसीएफ विंध्यवासिनी प्रसाद ने कहा कि बाबा के दर पर आने वाला कभी खाली हाथ नही जाता । इनकी महिमा अपरम्पार है।अन्य वक्ताओं ने भी आदिवासी मसीहा नन्हकू बाबा महात्म्य पर प्रकाश डाला। इस अवसर पर रामशंकर सिंह गोंड़, अमर सिंह, अवधेश मिश्रा, जितेन्द्र अग्रहरि ,विधायक पीआरओ अरुण ताड़े ,कमलेश सिंह कमल, डॉ विनय श्रीवास्तव, प्रधान सुभाष, पूर्व प्रधान संजय कुमार, दशरथ प्रसाद, पुजारी कुलबुल सिंह, विवेक शांडिल्य समेत कई लोग उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button