Entertainment

हिन्दी फिल्म “डोंट डू शादी” का हुआ भव्य मुहूर्त, ओंकार सिंह होंगे फिल्म के हीरो तो निर्देशक होंगे जितेन्द्र साहनी

बॉलीवुड । सुशिलाजीत कमलजीत इंटरटेनमेंट एवं पेज 1 नेटवर्क मीडिया पिक्चर्स के बैनर बले बनने जा रही पारिवारिक हिन्दी फिल्म डोँट टू शादी का भव्य मुर्हूत राजगीर के एक स्थानीय होटल में सम्पन्न हुआ। फिल्म के प्रोडयूसर सुशीलाजीत साहनी, कमलजीत साहनी है और फिल्म के निर्देशक एवं राईटर जितेन्द्र साहनी है। इस अवसर पर फिल्म के हीरो ओंकार सिंह, अभिनेत्री काजल, तमन्ना, मंजू गुप्ता,कमलेश गिरी, लालबहादुर प्रसाद,निरंजन शर्मा,सन्नी कुमार सहित इस फिल्म से जुड़े सभी लोग उपस्थित थे।

इस दौरान हमारे संवाददाता को फिल्म के निर्देशक जितेन्द्र साहनी ने बताया कि इस फिल्म के हीरो ओंकार सिंह और अभिनेत्री,काजल, तमन्ना, मंजू गुप्ता,लालबहादुर प्रसाद,निरंजन शर्मा, रिंकी साहनी, शमशीर सिवानी,सुधांशु शेखर, कमलेश गिरी, सशात्री,योगिता, परितेष, दिशा, रेखा,सन्नी कुमार अपने अभिनय का जलवा दिखायेंगे। निर्देशक श्री साहनी ने आगे बताया कि ओंकार सिंह इसके पहले भोजपुरी फिल्म रूस्तम,नखरू, हत्यारा सहित कई फिल्मों में प्रमुख भूमिका निभा चुके है।

फिल्म के प्रोडयूसर सुशीलाजीत साहनी और कमलजीत साहनी ने बताया कि यह फिल्म सम्पूर्ण फैमिली मनोरजंन और ड्रामा से भरपूर है फिल्म शादी केपर बेस्ड है जो एक ही मोहल्ले में रहने वाले दो परिवारों के लड़की-लड़के के प्रेम प्रसंग पर आधारित है। डायरेक्टर जितेन्द्र साहनी ने बताया कि इस फिल्म में बॉलीवुड के मशहूर एक्टर शक्ति कपूर, असरानी, हिमांशी शिवपुरी भी एक्ट कर रहे है। फिल्म के गीतकार एवं संगीतकार अमिताभ रंजन का है। इसके सभी गानों के कोरियोग्राफी दीपक भागलपुरी करेंगे। फिल्म की शूटिंग बिहार के पटना, राजगीर तथा उसके आस पास स्थित मनोरम दृश्यों में होगी।

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button