Crime

जलीलपुर में युवक की सिर कूचकर हत्या, कई दिन पुरानी लाश मिली

एसपी के साथ डॉग स्क्वाड ,फिंगर प्रिंट एक्सपर्ट मौके पर पहुंचे ,जांच पड़ताल शुरू

वाराणसी। पंडित दीनदयाल नगर कोतवाली क्षेत्र के (जलीलपुर) दांडी में मंगलवार की सुबह 35 वर्षीय युवक का शव सड़ी गली अवस्था में पड़ा मिला। मृतक के सिर पर चोट के निशान भी पाए गए हैं। चंदौली जनपद के दांडी में घटना स्थल के समीप खून से सनी ईंट भी पड़ी थी। ऐसे में सिर कूचकर हत्या किए जाने की आशंका जताई जा रही है। संभवत कई दिन पूर्व हुई हत्या के बाद से लाकर यहां फेंक दिया गया जिसके चलते शव से सड़ांध उठ रही थी।

सूचना के बाद एसपी अमित कुमार मौके पर पहुंचे। वहीं डॉग स्क्वायड,फिंगर प्रिंट एक्सपर्ट को भी बुलाया गया । पुलिस ने शव की शिनाख्त व घटना की छानबीन में जुटी है। बताया गया कि मंगलवार की सुबह कुछ लोग सड़क की तरफ टहलने गए तो एक युवक का शव पड़ा दिखा। 35 वर्षीय युवक के सिर पर चोट के गहरे निशान थे। घटना स्थल पर लोगों की भीड़ जुट गई तो पुलिस को सूचना दी गई। जलीलपुर पुलिस चौकी के जवान मौके पर पहुंच गये।

थोड़ी देर बाद एसपी अमित कुमार, एएसपी दयाराम और कोतवाल एनएन सिंह भी मौके पर पहुंच गये। अधिकारियों ने घटनास्थल की जांच करने के साथ ही शव को मर्चरी के लिए भेज दिया। फिलहाल शिनाख्त नहीं हो पाई है मृतक के कपड़े सील कर दिए गए हैं और घटनास्थल से सुराग तलाश थी पुलिस की टीम छानबीन में जुटी है अधिकारियों का कहना था कि प्रथम दृष्टया हत्या का मामला लग रहा। शीघ्र ही मामले का खुलासा किया जाएगा आसपास के सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं।

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button