Breaking News

तीन दिवसीय वैक्सीन टीकाकरण के दूसरे दिन ही केवाल में 380 लोगों ने लगवाया वैक्सीन

दुद्धी, सोनभद्र| तीन दिवसीय कोरोना वैक्सीन टीकाकरण अभियान के तहत सोमवार व मंगलवार को केवाल ग्राम पंचायत के अंतर्गत ग्रामीणों ने निडर होकर पहले दिन ही 90 और दूसरे दिन 290 लोगों ने वैक्सीन लगवाए। केवाल ग्राम प्रधान व हिंडालको जन सेवा ट्रस्ट के मुख्य ब्लॉक संयोजक दिनेश कुमार यादव ने बताया की हमारे गांव के लोग वैक्सीन लगवाने से बहुत डर रहे थे। एक महीने पूर्व में हम लोग 30 लोगो ने वैक्सीन लगवाया था।

बहुत प्रयास से ग्रामीणों को जागरूक किया जा रहा है ग्रामीणों का डर भय धीरे – धीरे खत्म हो रहा है और अधिक संख्या में लोग वैक्सीन लगाने के लिए इच्छुक है।जिन ग्रामीणों ने वैक्सीन लगवाए उनको एक- एक साबुन वितरण किया गया।

वही जामपानी गांव में 80 लोगो ने वैक्सीन लगवाया। सुखड़ा में 30,घिवही 130 में,धूमा 80मेदनीखाड़ 80,कोलिनडूबा 80 लोगों को लगा। इस दौरान एनम पूजा भारती,शशि सिंह पूजा गुप्ता,केवाल सी एच ओ रिना यादव,आंगनबाड़ी शारिका देवी,आशा सुनीता देवी,विना देवी, लेखपाल संतोष यादव,ग्राम प्रधान राम प्रसाद यादव,भोला यादव, संजय यादव, जादू नाथ यादव,संजय यादव,अर्चना देवी ग्रामीण सोमरू सिंह, हुबलाल यादव,संतोष यादव ,प्रदीप यादव,रत्न गोड़,अमरेंद्र,राम चन्द्र,अशोक भारती, धर्मेंद्र भारती,मोहन दास चेरो लोग इत्यादि लोग मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button