पटना | स्वास्थ्य विभाग ने 25 जिलों में नए सिविल सर्जनों की नयी तैनाती की है। शनिवार को विभाग ने तबादले का आदेश जारी किया। मधुबनी के अपर मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी डाॅ. राजकिशोर चौधरी को पटना, जंदाहा के चिकित्सा पदाधिकारी डाॅ. शैलेश प्रसाद सिंह को मुजफ्फरपुर और सारण के अपर मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी डाॅ. विजय सिंह को भागलपुर का सिविल सर्जन बनाया गया है। औरंगाबाद के सिविल सर्जन डाॅ. अमरेंद्र नारायण झा को दरभंगा, कैमूर के सिविल सर्जन डाॅ. मिथिलेश झा को मधुबनी, भागलपुर के अपर मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी डाॅ. ललितेश्वर प्रसाद झा को भोजपुर, अररिया के अपर मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी डाॅ. ललन प्रसाद सिंह को सहरसा, समस्तीपुर के अपर मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी डाॅ. सियाराम मिश्रा को समस्तीपुर, नवादा के अपर मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी डाॅ. मधुसूदन प्रसाद को पूर्णिया, मुजफ्फरपुर के अपर मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी डाॅ. अरुण कुमार सिन्हा को बेतिया, नालंदा के अपर मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी डाॅ. सुरेंद्र प्रसाद सिंह को औरंगाबाद, रोहतास के अपर मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी डाॅ. नंदकिशोर प्रसाद सिंह को गोपालगंज, औरंगाबाद के अपर मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी डाॅ. परमानंद चौधरी को नालंदा, सीतामढ़ी के अपर मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी डाॅ. दिनेश कुमार निर्मल को खगड़िया, पटना के अपर मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी डाॅ. धनेश कुमार सिंह को शिवहर, टीबी डीसी दरभंगा के चिकित्सा पदाधिकारी डाॅ. मधेश्वर झा को सारण, गया के जिला वेक्टर बॉर्न डिजीज नियंत्रण पदाधिकारी डाॅ. सुरेंद्र प्रसाद सिन्हा को अररिया, गोपालगंज के अपर मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी डाॅ. अशेष कुमार को सीवान, शेखपुरा के जिला वेक्टर बॉर्न डिजीज नियंत्रण पदाधिकारी डाॅ. अरविंद कुमार को अरवल, नालंदा के जिला वेक्टर बॉर्न डिजीज नियंत्रण पदाधिकारी डाॅ. रविंद्र कुमार को सीतामढ़ी, पूर्णिया सदर अस्पताल में चिकित्सा पदाधिकारी डाॅ. वीर कुंवर सिंह को शेखपुरा, पीएचसी बांके बाजार के चिकित्सा पदाधिकारी डाॅ. अरुण कुमार तिवारी को कैमूर, शेखपुरा के जिला प्रतिरक्षण पदाधिकारी डाॅ. पुरुषोत्तम कुमार को मुंगेर, सदर अस्पताल औरंगाबाद के उपाधीक्षक डाॅ. विजय कुमार सिन्हा को जहानाबाद और अनुमंडलीय अस्पताल हथुआ में पदस्थापित डाॅ. उषा किरण वर्मा को बक्सर को सिविल सर्जन बनाया गया है। वहीं 17 जिलों में अपर मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी के पद पर नई तैनाती की गई है।
With Product You Purchase
Subscribe to our mailing list to get the new updates!
Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur.



