HealthNational

कोरोना अपडेट : 24 घंटे में 1.86 लाख नए केस, 3660 लोगों की गई जान

नई दिल्ली । देश में कोरोना संक्रमितों की संख्या में थोड़ी कमी आई है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी ताजा आंकड़ों के मुताबिक, देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना संक्रमण के 1,86,364 नए मामले सामने आए हैं। इसके साथ ही कुल पॉजिटिव मामलों की संख्या 2,75,55,457 हो गई है। इसी दौरान 3,660 लोगों की मौत हो गई है। देश में कुल मौतों की संख्या 3,18,895 हो गई है।

देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना से ठीक होने के बाद कुल 2,59,459 नए मरीजों को डिस्चार्ज किया गया है। अब तक कुल 2,48,93,410 लोगों को डिस्चार्ज किया जा चुका है। देश में कोरोना के सक्रिय मामलों की संख्या 23,43,152 है। देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस की 29,19,699 वैक्सीन लगाई गईं, जिसके बाद कुल वैक्सीनेशन का आंकड़ा 20,57,20,660 हो गया है।

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button