Breaking News

गुजरात में कोरोना वायरस के आठ नए मामले, संक्रमित लोगों की संख्या 82 तक पहुंची


अहमदाबाद । गुजरात में कोरोना वायरस के संक्रमण के आठ नए मामले सामने आए हैं और कुल संक्रमित लोगों की संख्या 82 तक पहुंच गई है।

एक स्वास्थ्य अधिकारी ने बताया कि सभी नए मामले अहमदाबाद के हैं और भारत में इस शहर को कोविड-19 से बेहद प्रभावित क्षेत्रों में से एक घोषित किया गया है। राज्य की प्रधान स्वास्थ्य सचिव जयंती रवि ने बताया कि आठ नए मरीजों में से चार दूसरे राज्य की यात्रा करके लौटे हैं जबकि तीन का स्थानीय संक्रमण का मामला है। वहीं एक व्यक्ति ने हाल ही में विदेश की यात्रा की थी।

इसके साथ ही राज्य में स्थानीय संक्रमण के मामले 41 तक पहुंच गए हैं और विदेशों की यात्रा करने वाले लोगों की संख्या 33 है। इसके अलावा आठ मरीज ऐसे हैं जिन्होंने दूसरे राज्यों की यात्रा की थी।

अधिकारी ने बताया कि गुजरात में अब तक छह लोगों की मौत कोरोना वायरस से हो चुकी है। उन्होंने बताया कि छह मरीजों को अस्पताल से छुट्टी भी मिली है और 66 की हालत स्थिर है जबकि तीन वेंटिलेटर पर हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button