BusinessNational

केंद्र ने ई-कॉमर्स कंपनियों को नोडल अधिकारी नियुक्त करने का दिए निर्देश

नई दिल्ली । केंद्र सरकार ने अमेजॉन, फ्लिपकार्ट जैसी ई-कॉमर्स कंपनियों पर सख्ती बरतने का फैसला लिया है। सरकार ने उपभोक्ता के हितों के लिए नए नियमों के अनुपालन कराने को ई कॉमर्स कंपनियों को नोडल अधिकारी नियुक्त करने का निर्देश दिया है।
यह नियम उन ई कॉमर्स कंपनियों पर लागू होगा, जो भारत में पंजीकृत हैं। साथ ही उन कंपनियों पर भी लागू होगा जो पंजीकृत तो विदेशों में हैं, लेकिन भारतीय उपभोक्ताओं को वस्तु एवं सेवा दे रही हैं। नए नियम के उपनियम को उपभोक्ता संरक्षण ई कॉमर्स नियम 2020 में शामिल किया गया है, जो 17 मई से लागू हुआ है।

Related Articles

Back to top button