UP Live

नगर के एक और चिकित्सक की मौत, शोक की लहर

दुद्धी, सोनभद्र- स्थानीय कस्बे के रेलवे स्टेशन रोड निवासी जी सिंह हॉस्पिटल दुद्धी के प्रबंधक डॉक्टर गर्जन सिंह की कॅरोना से बुधवार की सुबह मौत हो गई। दंत रोग विशेषज्ञ डॉक्टर सिंह को एक सप्ताह पूर्व जांच में करोना पॉजिटिव निकला था। होम क़वारेंटिंन के दौरान ऑक्सीजन सीचुरेशन कम होने पर उन्हें 8 मई को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। 3 दिन इलाज के उपरांत स्थिति में सुधार न होने की दशा में उन्हें वाराणसी के निजी अस्पताल शिव सर्जिकल हॉस्पिटल पहाड़िया में ले जाकर भर्ती कराया गया।

जहां इलाज के दौरान बुधवार की तड़के 5:30 बजे उनकी मौत हो गई। डॉ जी सिंह बाबू सिंह कुशवाहा की जन अधिकार पार्टी से जुड़े थे। उनकी धर्मपत्नी कंचन सिंह भी जन अधिकार पार्टी सोनभद्र की महिला प्रकोष्ठ की पूर्व जिला प्रभारी रह चुकी हैं। डॉ गर्जन सिंह अपने पीछे एक लड़का एक लड़की को छोड़ गये हैं।कुछ दिनों पूर्व नगर के वरिष्ठ चिकित्सक डॉ ऋतुराज सिंह का भी निधन हो गया था।जबकि उनका कोविड रिपोर्ट निगेटिव था। मृदुभाषी एवं व्यवहार कुशल डॉ. जी सिंह के निधन से नगर में शोक व्याप्त है।

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button