UP Live

अलविदा जुमा एवं ईद का पर्व सादगी के साथ घर में मनाएं – सीओ

दुद्धी,सोनभद्र – आगामी दिनों में आने वाली अलविदा और ईद त्योहार को लेकर बुधवार को स्थानीय कोतवाली परिसर में पुलिस उपाधीक्षक राम आशीष यादव की अध्यक्षता में मुस्लिम समुदाय के प्रमुख लोगों के साथ बैठक की गई। बैठक में सीओ दुद्धी ने लॉकडाउन में सरकार के दिशा निर्देश के अनुरूप मुस्लिम समुदाय से अलविदा जुमा व ईद का पर्व सादकी के साथ मनाने की अपील की। शासन की गाइडलाइन और लॉकडाउन के नियमों का हवाला देते हुए उन्होंने कहा कि कोरोना वायरस की वजह से इस समय पूरा देश परेशान है। बहुत से लोगों की मौत हो चुकी है और न जाने कितने लोग अभी भी जिंदगी और मौत की जंग लड़ रहे हैं। उन्होंने मुस्लिम समाज के लोगों से अपील की है कि सभी लोग अपने घरों में नमाज अदा करें। सादगी के साथ शारीरिक दूरी का ध्यान रखते हुए धार्मिक त्योहारों को मनाएं। ईद के दौरान न तो किसी से गले मिलें और न ही हाथ मिलाएं। नगर में खासकर इन त्योहारों पर बिजली, साफ-सफाई, पेयजल आपूर्ति की सुचारू रूप से आपूर्ति के लिए प्रशासन प्रभावी कदम उठाएगा।

अंजुमन कमेटी ने की अपील

दुद्धी– अंजुमन इस्लाहुल मुस्लेमीन कमेटी ने नगर सहित क्षेत्रीयजनों से अलविदा जुमा व ईद की नमाज अपने-अपने दौलतकदे पर ही अदा करने अपील की है। सभी मुस्लिम भाइयों से कहा है कि 7 मई 2021 शुक्रवार अलविदा जुमा की नमाज अपने अपने घरों पर रहकर अदा करें पूरे देश और प्रदेश में कोविड-19 का प्रकोप बहुत ज्यादा बढ़ गया है प्रशासन ने सभी मस्जिदों में एक साथ जमा होकर नमाज पढ़ने में पाबंदी लगाई हुई है कोरोना संक्रमण बीमारी को मध्य नजर रखते हुए जिला प्रशासन की गाइडलाइन का पालन करते हुए और इस बीमारी को जल्द से जल्द ख़ात्मा हो इसकी दुआ के साथ नमाज घर में पढें, सामाजिक दूरी बनाएं रखें, मास्क का उपयोग करे, भीड़ भाड़ वाली जगहों पर न जायें अपने घरों पर रहे और सुरक्षित रहे प्रशासन द्वारा जारी किए गाइडलाइन के नियमों का पालन करें। इस मौके पर जिला पंचायत सदस्य जुबेर आलम, जामा मस्जिद दुद्धी के सदर मु.शमीम अंसारी, मख्तब जब्बरिया के प्रबंधक मन्नू खान, हाजी सैय्यद फैजुल्लाह, दीघुल के सदर रहमुद्दीन अंसारी, सपा के वरिष्ठ नेता अलीमुद्दीन सेराजी आदि लोग मौजूद रहे।

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button