Education

शिक्षा मंत्रालय ने इस महीने निर्धारित सभी ऑफलाइन परीक्षाएं स्थगित करने को कहा

नई दिल्ली । केन्द्रीय शिक्षा मंत्रालय ने सभी केन्द्रीय सहायता प्राप्त संस्थाओं से बढ़ते कोविड संक्रमण को देखते हुए मई में निर्धारित सभी ऑफलाइन परीक्षाएं स्थगित करने को कहा है। उच्च शिक्षा सचिव अमित खरे ने संस्थाओं के प्रमुखों को लिखे पत्र में ऑफलाइन परीक्षाएं स्थगित करने को कहा है। ऑनलाइन परीक्षाएं निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार जारी रहेंगी। पत्र में यह भी कहा गया है कि जून के प्रथम सप्ताह में इस निर्णय की समीक्षा की जाएगी। सभी संस्थाओं से पात्र व्यक्तियों को टीकाकरण के लिए प्रोत्साहित करने और इस संबंध में हर संभव सहायता उपलब्ध कराने को कहा गया है।

Related Articles

Back to top button