UP Live

जिला पंचायत धनौरा से विधायक पुत्रवधु एवं बघाडू से जुबेर आलम की भारी मतों से जीत

दूसरे दिन सुबह तक चलती रही मतगणना

दुद्धी, सोनभद्र- जिला पंचायत धनौरा एवं बघाडू के प्रतिष्ठापरक चुनाव में कई दिग्गजों ने छलांग लगाई। लेकिन मुकद्दर ने क्षेत्रीय विधायक हरीराम चेरो की पुत्रवधू कविता देवी एवं सपा नेता जुबेर आलम को विजयश्री दिलाई। धनौरा सीट से कविता को 4744 वोट एवं उनके प्रतिद्वंद्वी अनिता सिंह को 4253 वोट मिले।

कविता ने रोमांचक मुकाबले में अनिता को 491 मतों से शिकस्त देकर, जीत दर्ज की।इसी तरह सपा समर्थित उम्मीदवार जुबेर आलम ने 3097 मत पाकर अपने प्रतिद्वंद्वी रामलोचन 1600 मत को 1497 मतों के अंतर से शिकस्त दी।जीत दर्ज करने वाले दोनों ही प्रत्याशियों के लिए कोई ऐसा गांव नही है जहां वोट न मिला हो। अन्य प्रत्याशियों की तुलना में भारी वोटों के अंतर को देखते हुए सोमवार की सुबह इनके समर्थकों ने फूल-मालाओं से दोनों को लाद दिया। असली जनसेवा के बूते लोकप्रियता का आलम या रहा कि पार्टी के अलावा कई अन्य कई दलों के लोग उनके आवास पर पहुंचकर उन्हें जीत की शुभकामनाएं देते रहे।

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button