UP Live

त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव: पोलिंग पार्टियां रवाना, मतदान आज

दुद्धी, सोनभद्र- त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए क्षेत्र में गुरुवार को होने वाले मतदान की सारी तैयारियां पूरी कर ली गयी हैं। इसके लिए बुधवार को सभी पोलिंग पार्टियां गंतव्य के लिए रवाना कर दी गईं। पूरे दिन टाऊन क्लब मैदान पर इलेक्शन ड्यूटी में लगी वाहनों एवं कर्मियों का जमावड़ा लगा रहा।एलाउंसिंग के जरिए एक एक कर सभी पार्टीयों को क्रमवार रवाना किया गया। ब्लाक में पोलिंग पार्टी की रवानगी से सम्बंधित चल रहे कार्यों का जायजा एसडीएम रमेश कुमार व सीओ रामआशीष यादव ने लिया।मौके पर उपस्थित खंड विकास अधिकारी अनिल वर्मा से व्यवस्थाओं के बाबत जानकारी ली और आवश्यक निर्देश दिये।इस मौके पर एडीओ पंचायत रविदत्त मिश्रा, कोतवाल पंकज सिंह समेत कई अधिकारी उपस्थित रहे।

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button