UP Live

युवा व्यवसायी की पत्नी की अचानक मौत से पसरा मातम

शोकसभा कर व्यवसायियों ने दी श्रद्धांजलि

दुद्धी, सोनभद्र- कोरोना महामारी के इस भयानक दौर में पिछले एक पखवारे से क्षेत्र में मौत का तांडव जारी है। हर दिन की शुरुआत एक कष्टकारी खबर से होने के कारण नगरवासियों की नींद उड़ चुकी है। कल किसने देखा और क्या होगा को लेकर हर किसी के माथे पर सिकन देखने को मिल रही है। रविवार की अल सुबह मिली एक और दुःखदायी खबर ने लोगों को झकझोर कर रख दिया। महिंद्रा ट्रैक्टर्स एजेंसी के प्रोप्राइटर राजेश सिंह की 38 वर्षीय पत्नी नीतू सिंह की शनिवार की देर रात करीब 12 बजे अचानक मृत्यु हो गई। मौत से कुछ ही देर पहले उन्हें सांस लेने में दिक्कत आई थी।

परिजन उन्हें लेकर आनन फानन में दुद्धी सीएचसी पहुंचे, लेकिन दुर्व्यवस्था की शिकार हुई इस सीएचसी में तत्काल कोई भी स्वास्थ्यकर्मी इमर्जेंसी सेवा के लिए उपलब्ध नही मिला।ताकि तत्काल ऑक्सीजन सिलिंडर लगाकर उनकी सांसों की डोर रोक सकें। पीड़ित राजेश सिंह ने जिंदगी और मौत से जूझ रही पत्नी नीतू की पीड़ा देख व्यथित हो उठे और रोते हुए एक पत्रकार से मदद मांगी।पत्रकार ने सीएचसी अधीक्षक को फोन किया पर फोन नही उठा। कुछ ही देर में डॉ मनोज कुमार एक्का पहुंचे और मरीज की स्थिति देखी। तबतक नीतू की सांसों की डोर थम चुकी थी। डॉ एक्का ने देखते ही उन्हें मृत घोषित कर दिया। आखिर में एसडीएम साहब के प्रयास से दुद्धी में जीवनदायिनी ऑक्सीजन सिलिंडर की आयी खेप का लाभ एक जरूरत मंद को नही मिल सका और उसकी सांसे हमेशा हमेशा के लिए थम गई। सुबह इसकी खबर लगते ही व्यवसायियों में शोक की लहर दौड़ गयी।शोकसभा कर व्यवसायियों ने श्रद्धाजंलि दी।उधर अस्पताल की दुर्व्यवस्था पर लोगों में भारी रोष देखा जा रहा है।प्रशासन से सुधार लाये जाने की मांग की है।

Related Articles

Back to top button